{"_id":"571fbfa44f1c1bfb4ca91ce2","slug":"meeting-of-jaat-samaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए जाट समाज ने फिर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए जाट समाज ने फिर भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
जाट समाज की बैठक में बोलते यशपाल मलिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने एक बार फिर आरक्षण के लिए हुंकार भरी है। देश भर के जाट समुदाय के लोग 10 मई को दिल्ली कूच करेंगे। जंतर-मंतर पर धरना देंगे। धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई जा रही है।
प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सक्रियता बढ़ा दी है। समिति के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी दिल्ली में अपनी जाति को एकत्र करके संगठन की ताकत का एहसास सरकार को कराएंगे। इसके तहत अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने सोमवार को संभल का दौरा किया।
इस दौरान बरेली सराय में बैठक की। उन्होंने जाट समाज के चुनिंदा लोगों के साथ सीधा संवाद किया और आंदोलन के लिए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, चौधरी आनंद कुमार, धूम सिंह, सतेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, अजय गिल, अनुज, राजवीर, शिशुपाल, लवकेश देवल, मनेंद्र आदि ने भाग लिया।