फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Medical college hospital awaits permission

Sambhal News: मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को अनुमति का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Medical college hospital awaits permission
संभल। जिले में मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बन रहा है। अगले वर्ष से इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। शासन की ओर से गठित की गई टीम ने अपनी रिपोर्ट इसी आधार पर तैयार कर भेजी है। वहीं इस मेडिकल कॉलेज में अस्पताल की सेवाएं जल्द शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन

संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली में स्थित 100 बेड के इस अस्पताल में मरीजों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन की ओर से ओपीडी और आईपीडी की अनुमति के लिए आवेदन किया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। मानक पूरे मिलने पर अनुमति दे दी जाएगी। अनुमति दिए जाने से पहले निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी की ओर से टीम गठित की गई है। इस टीम की रिपोर्ट के बाद ही अनुमति मिलेगी। दरअसल विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होनी है। फिलहाल जनरल फिजिशियन समेत कुछ चिकित्सकों की तैनाती हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed