फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Maximum Retail Price is the key issue; the Centre should enact a law: Jayant Katheria

अधिकतम खुदरा मूल्य मुख्य मुद्दा, केंद्र कानून बनाए : जयंत कथेरिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Maximum Retail Price is the key issue; the Centre should enact a law: Jayant Katheria
संभल। वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) उपभोक्ताओं के लिए कई बार भ्रम की स्थिति पैदा करता है। उत्पादों पर उत्पादन मूल्य भी अंकित होना चाहिए, ताकि लाभ का वास्तविक मार्जिन स्पष्ट हो सके और उपभोक्ताओं को ठगी का सामना न करना पड़े। यह बात अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया ने कही।
विज्ञापन

वे नगर के आलम सराय स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संभल में रेलवे लाइन विस्तार के मुद्दे को रेल मंत्री के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जयंत कथेरिया ने कहा कि वर्तमान में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रमुख मुद्दा वस्तुओं पर प्रिंट एमआरपी के साथ उत्पादन मूल्य को भी अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाना है। उनका कहना था कि इससे उपभोक्ताओं को वस्तु की वास्तविक लागत और बाजार मूल्य के बीच अंतर समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 जून को जंतर-मंतर पर आयोजित ग्राहक पंचायत का प्रदर्शन इस अभियान में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। इस विषय पर संगठन की केंद्र सरकार से बातचीत जारी है। यदि सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो अगला प्रदर्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संभल में रेलवे लाइन विस्तार के लिए जिला इकाई के साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर मामला उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में मेरठ प्रांत अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने प्रवास के प्रकार, उसके महत्व और डिजिटल प्रवास की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। ब्रज प्रांत अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शोषण के विरुद्ध जागरूक और संगठित करना है। पूर्व संगठन मंत्री भूपेश त्यागी ने संगठन में कार्यकर्ता, कोष और कार्यालय की भूमिका पर चर्चा की।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष विनोद नौटियाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लाखन सिंह, प्रांत संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा, विधि आयाम प्रमुख विनीत भटनागर, प्रांत सचिव ब्रज इंद्रभूषण कुलश्रेष्ठ, प्रांत सचिव पीतांबर शर्मा, नवीन त्यागी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, महावीर प्रसाद, सुधीर गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, सोनू कुमार गुप्ता एडवोकेट और पारस वार्ष्णेय एडवोकेट समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed