फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Maths questions confused the intermediate students

Sambhal News: गणित के प्रश्नों ने इंटर के विद्यार्थियों को उलझाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Maths questions confused the intermediate students
परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थी। - फोटो : परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थी।
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की संस्कृत व संगीत वादन व इंटर की गणित, जीव विज्ञान और चित्रकला की परीक्षा हुई। दोनों पारियों में 19,610 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1345 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर लौटे 12वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि जीव विज्ञान का पेपर तो सरल था, लेकिन गणित का पेपर थोड़ा कठिन था। जिन परीक्षार्थियों ने गणित विषय का गहन अध्ययन कर परीक्षा की तैयारी की होगी, उनके लिए गणित का पेपर आसान रहा।
विज्ञापन


सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की संस्कृत व संगीत वादन और इंटर की जीव विज्ञान व चित्रकला आलेखन व प्राविधिक और रंजन कला की परीक्षा 77 केंद्रों पर दो पारियों में संपन्न हुई। हाईस्कूल की संस्कृत परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत में 225 में से 218 और व्यक्तिगत में तीन विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं पहली पारी के इंटर की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 14,411 में से 13,529 और व्यक्तिगत पंजीकृत 375 में से 324 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इनमें 882 संस्थागत और 51 व्यक्तिगत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पारी की हाईस्कूल की संगीत वादन की परीक्षा में 22 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। जबकि इंटर की चित्रकला आलेखन, प्राविधिक और रंजन कला की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 5,845 में से 5,447 और व्यक्तिगत 74 में से 67 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें संस्थागत 398 और व्यक्तिगत सात विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीव विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों ने कहा जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र सरल आया। बहुविकल्पीय और एक नंबर के प्रश्न काफी आसान थे। वहीं गणित का पेपर देकर आए विद्यार्थियों ने बताया कि गणित प्रश्नपत्र काफी उलझाऊ रहा। उन्होंने कहा कि सूत्र सिद्ध करने वाले लघु उत्तरीय प्रश्न आसान नहीं थे। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई।
.....................

जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र काफी सरल आया। बहुविकल्पीय और एक नंबर के प्रश्न काफी आसान थे।
अब्दुल्ला शमसी, छात्र इंटर
......................
परीक्षा से पहले थोड़ा डर था कि जीव विज्ञान का पेपर है, लेकिन सब कुछ सिलेबस से ही आया।
यश भटनागर, छात्र इंटर
.............

इस बार की गणित विषय की परीक्षा में सूत्र सिद्ध करने वाले प्रश्न काफी कठिन थे। बाकि, जो आया, उसे प्रश्न को पहले हल करा। कुछ प्रश्न छूट भी गए।
दीपक कुमार, छात्र इंटर
................

गणित परीक्षा में प्रायिकता के प्रश्न तो सरल आए। लेकिन सदिश बीजगणित और लघु उत्तरीय प्रश्न काफी कठिन थे।
सुमित कुमार, छात्र इंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed