फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Maternities did not get the amount of Janani Suraksha Yojana since six months

छह माह से प्रसूताओं को नहीं मिली जननी सुरक्षा योजना की राशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Maternities did not get the amount of Janani Suraksha Yojana since six months
छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन धनराशि नहीं मिल सकी है। जिले में प्रसूताओ की संख्या पांच सौ से अधिक है। प्रोहत्साहन राशि न मिलने से सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को करारा झटका लग रहा है।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 14 सौ रुपये तथा नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसके बाद भी बीते करीब छह माह से पांच सौ से अधिक प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन

इसमें करीब दो सौ से अधिक प्रसूताएं ऐसी हैं, जिनके बैंक का खाता नंबर भी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं हो सकाहै। पूरे मामले में शासन के निर्देश हैं कि प्रसव होने के बाद त्वरित पूरी प्रक्रिया कर जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि प्रसूता लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच जाएं। अब प्रसूता महिलाओं के बैंक खाते में समय से जननी सुरक्षा योजना का लाभ न पहुंच पाने से शासन की मंशा को करारा झटका लग रहा है। पूरे मामले में प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. सचिन वर्मा का कहना है कि बजट का इंतजार है, बजट मिलते ही लाभार्भी महिलाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी। रही बात विभाग के लिए प्रसूताओं के बैंक खाता नंबर न मिलने की, तो इसके लिए आशाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द लाभार्भी महिलाओं के बैंक खाते नंबर विभाग को उपलब्ध करा दें, जिससे कि बजट मिलते ही लाभार्थी महिलाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed