{"_id":"67575a750a25137ff30a3097","slug":"mason-dies-after-falling-from-11th-floor-of-under-construction-building-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115808-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। मझावली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री बिट्टू (25) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
चंदौसी के मोहल्ला सेमर टोला निवासी बिट्टू पुत्र केदारनाथ टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले बिट्टू ने बनियाठेर थाना क्षेत्र में मझावली मिल के सामने बन रही श्रीकृष्णा टॉवर (कॉम्प्लेक्स) में टाइल्स पत्थर लगाने का ठेका लिया था। सोमवार की सुबह बिट्टू मजदूरों को लेकर बिल्डिंग में काम करने गया। यहां 11वीं मंजिल में काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे चंदौसी सीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच बिट्टू के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। घटना से उनमें चीख पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
-- -- -- -- --
दो मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
हादसे में राजमिस्त्री बिट्टूू की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। हादसे में मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। बिट्टू अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। जिनमें बड़ा बेटा हैप्पी तीन साल का है, जबकि छोटा बेटा माहिर सात माह का है। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से पत्नी मीरा का राे-रोकर बुरा हाल है।