फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   market on strike today in favour of jwellers

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाजार बंद आज

Mon, 04 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Mon, 04 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
market on strike today in favour of jwellers
मुरादाबाद में बंद पड़ा सराफा बाजार - फोटो : राहुल भटनागर
सर्राफा व्यवसाय पर एक्साइज डयूटी लगाने के विरोध स्वरूप सर्राफा व्यापारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कई व्यापारी संगठनों ने भी चार अप्रैल को बाजार बंदी का एलान किया है। इस कारण सोमवार को बाजार बंद रखने की तैयारी व्यापारियों ने भी कर ली है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बैठक कर बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई और सफल बनाने की अपील की। केंद्र सरकार द्वारा सर्राफा व्यवसाय पर एक्साइज डयूटी लगाने के विरोध स्वरूप महीनेभर से सर्राफा व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, हालांकि कहीं कहीं सर्राफा बाजार खुलने भी लगे हैं।
विज्ञापन


अब सर्राफा व्यापारियों के साथ अन्य व्यापारिक संगठन भी आ गए हैं। जिन्होंने चार अप्रैल को बाजार बंद की घोषणा की। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बंद को सफल बनाने के लिए बैठक कर रणनीति तय की। फड़याई बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सर्राफा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। केंद्र सरकार एक्साइज डयूटी लगाकर सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। एक माह से हड़ताल होने के बाद भी केंद्र सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी है।

 

अगर व्यापारियों का इसी तरह उत्पीड़न होता रहा तो व्यापारी भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने सोमवार को बाजार बंद की जिम्मेदारी युवा के नगर अध्यक्ष सागर गुप्ता को सौंपते हुए नगर को चार सैक्टर में बांटा।

 

चार टोली बनाकर बाजार बंद को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सागर गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, हितेश कुमार, अमर अग्रवाल, सर्वेश कुमार, रिषी साहनी, इरफान खान, विक्की राईन, गौरव सक्सेना, पवन अग्रवाल, राजीव वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed