फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Major fire breaks out in a scrap warehouse

Sambhal News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

Sat, 24 Oct 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 24 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Major fire breaks out in a scrap warehouse
चंदौसी। संदिग्ध परिस्थितियों बृहस्पतिवार की देर रात जारई गेट स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

जब तक आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटों को देख कोई आगे बढ़ने का साहस नहीं कर सका।
सूचना पाकर गोदाम स्वामी समेत दमकल मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों से पानी की बौछार छोड़ कर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया। करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मोहल्ला कुरैशियान के रहने वाले अकिल उर्फ राजा कुरैशी ने बताया कि वह कबाड़े का कारोबार करते हैं। जारई गेट पर उनका कबाड़ का गोदाम है।
बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे उनके गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देख पड़ोस में रह रहे इरफान ने गोदाम स्वामी को जानकारी दी। सूचना पाकर गोदाम स्वामी मौके पर पहुंच गए और सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तब तक विकराल रूप ले चुकी थी। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल को भी पसीना आ गया।
विज्ञापन

दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं। तब कहीं दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग से गत्ते आदि कबाड़ जल कर राख हो गया। करीब चार चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। अग्निशमन प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आग काफी विकराल थी और सूखा हुआ गत्ता था, इसलिए आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गत्ते पलटने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed