{"_id":"66d8f41260fc5ef3bc034764","slug":"main-accused-of-murder-of-young-man-arrested-in-encounter-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113043-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव गाैरीपुरा निवासी भगवान सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम को बुधवार को पुलिस ने पाठकपुर-नाधा रोड पर मुठभेड़ के दाैरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त बाइक व लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया है।
धनारी पुलिस को बुधवार की शाम छह बजे करीब मुखबिर से सूचना मिली कि भगवान सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम बाइक से सुलतानगढ़ गांव से निकलकर गढ़ी बिचौला की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी सुलतान गढ़ पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सामने से आरोपी पुरुषोत्तम आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर खेतों में भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो वह बाइक से गिर गया। जिसके बाद उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जबकि सिपाही अक्षय सिरोही आरोपी की गोली से घायल हुआ है। उसके हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। जिसके बाद दोनों को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में उपयोग की गई बाइक और मृतक की पत्नी से लूटी हुई कमरबंद बरामद की है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 अगस्त को भगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन
पुलिस को मुखबिर से हत्यारोपी की सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।-कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।