फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahatma Jyotiba Phule was a movement in himself: Harendra Singh

खुद में एक आंदोलन थे महात्मा ज्योतिबा फुले : हरेंद्र सिंह

Sat, 12 Apr 2025 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 12 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Jyotiba Phule was a movement in himself: Harendra Singh
संभल।
विज्ञापन

गांव रुस्तमपुर न्यावली स्थित एक गार्डन में शुक्रवार को सैनी, शाक्य, कुशवाह, मौर्य, माली सभा युवा मोर्चा के द्वारा समाज सुधारक और दार्शनिक समाज को एक नई दिशा देने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले खुद में एक आंदोलन थे। उन्होंने भारतीय सामाजिक परंपरा के मूल को समझा और सामाजिक चेतना को जगाया। भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले भारतीय समाज के हीरे थे, जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने का रास्ता चुना। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवचंद सैनी ने समाज में चल रहीं कुरीतियों को खत्म करके नई दिशा में चलने का आह्वान किया। बताया कि जिस प्रकार महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने कठिनाइयाें से जूझकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया था। ठीक वैसे ही अब समाज में आवश्यकता है कि कुरीतियां खत्म हों और नई दिशा में चलें। ताकि समाज की जहां भी भागीदारी हों, वे मिलें और लोग सशक्त बनें। अध्यक्षता महेंद्र सिंह सैनी ने की। संचालन ईश्वरचंद्र सैनी ने किया। इस दौरान भूप सिंह सैनी, हुकम सिंह सैनी, लख्मीचंद सैनी, राजवीर सैनी, जयपाल सैनी, मनोज सैनी, पंकज सैनी, बृजेंद्र सैनी, सोनू सैनी आदि रहे।

वहीं गांव भारतल सिरसी में विजयवीर सिंह के आवास पर ज्योतिबाफुले की जयंती मनाई गई। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा कि ज्योतिबाफुले का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन इनके विचार साधारण नहीं थे। इन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाई। इस दौरान अरविंद सैनी, तेजपाल सिंह सैनी, मंदीप सिंह सैनी ने विचार रखे। अध्यक्षता रतन सिंह सैनी ने की, संचालन कृपाल सिंह ने किया। इस दौरान रतन सिंह सैनी, अरविंद सैनी, तेजपाल सिंह सैनी, रविकुमार, मंदीप सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, ओमवीर सिंह, आनंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed