फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mahant ne di kudhkushi ke chetawani

आश्रम से चार गोवंशीय पशु चोरी महंत ने आत्महत्या की दी चेतावनी

Wed, 22 Feb 2017 01:49 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 22 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
mahant ne di kudhkushi ke chetawani
संभल के अट्टा अतौरा के आश्रम में गोवंशीय पशुओं की चोरी के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो उनमें रोष फैल गया। लोगों ने आश्रम पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आश्रम के महाराज ने एक सप्ताह के अंदर गोवंशीय पशु बरामद न होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। भाजपाइयों ने भी पुलिस से गोवंशीय पशु बरामद करने की मांग करते हुए मांग पूरी न होने पर महापंचायत करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अट्टा अतौरा में संतोषपुरी संयास आश्रम है। आश्रम के बराबर में गोशाला भी है। गोशाला में कई गाय हैं। मंगलवार की रात चोरों ने गोशाला में नकब लगाकर चार गोवंशीय पशुओं को चोरी कर लिया। गोशाला में चोरी की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के लोगों को मिली तो लोग वहां जुटने लगे।
विज्ञापन


आश्रम पर मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गोवंशीय पशुओं को बरामद करने की मांग की। गोशाला से गोवंशीय पशुओं की चोरी होने की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल को दी गई तो वह पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, संजय सांख्यधर और कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी राम मूरत यादव, सीओ बीपी सिंह बालियान, थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी करने के बाद दो दिन के अंदर गाय बरामद करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने महाराज कर्णपुरी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed