फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Loudspeaker ban: Sambhal goes human-mode for sehri calls, azaan

संभल में लाउडस्पीकर बैन: उठ जाओ भाइयों... सहरी का वक्त हो चुका है, जगाने को ले रहे परंपरागत तरीकों का सहारा

Tue, 18 Mar 2025 09:43 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, संभल
पीटीआई, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 09:43 PM IST
सार

संभल में रमजान के दौरान सहरी और अजान के लिए परंपरागत तरीके अपनाए जा रहे हैं। लोग खुद सहरी के लिए जगाने लगे हैं और मस्जिदों में मुअज्जिन छतों से अजान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Loudspeaker ban: Sambhal goes human-mode for sehri calls, azaan
संभल में जामा मस्जिद (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर प्रतिबंधित के बाद संभल में रमजान के दौरान सहरी और अजान के लिए परंपरागत तरीकों का सहारा लिया जा रहा है। अब लाउडस्पीकर की जगह लोग खुद सड़कों पर उतरकर सहरी के लिए जगाने लगे हैं। इसके अलावा मस्जिदों में अजान देने के लिए ऊंची आवाज में पुकार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


रमजान की शुरुआत से ही मोहम्मद सुहैल तड़के तीन बजे संभल की तंग गलियों में ढोल बजाते हुए रोजेदारों को सहरी के लिए जगाने का काम कर रहे हैं। वह गले में ढोल टांगे हुए आवाज लगाता हैं, उठ जाओ भाइयो, सहरी का वक्त हो चुका है।  फिर ढोल बजाकर सोए हुए लोगों को जगाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


सरकार के प्रतिबंध के कारण अब संभल की मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान नहीं दी जा रही है। इसके बजाय मुअज्जिन छत पर खड़े होकर ऊंची आवाज में अजान दे रहे हैं ताकि नमाजियों को समय का पता चल सके। पुलिस ने कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा दिए हैं। स्थानीय पुलिस स्टेशन में कई उतारे गए लाउडस्पीकर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिसंबर में एक इमाम पर तय सीमा से ज्यादा ध्वनि में अजान देने के आरोप में दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। संभल हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया जब पिछले साल नवंबर में मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए थे। इसी को देखते हुए प्रशासन इस बार रमजान में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed