{"_id":"570013ae4f1c1b9901f0012e","slug":"loot-from-animal-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने पशु कारोबारियों से लूटे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग ने पशु कारोबारियों से लूटे 50 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसी-बिलारी मार्ग पर शनिवार को बाइकर्स गैंग ने दो पशु कारोबारियों से 50 हजार रुपये लूटे। विरोध करने पर मारपीट की। दोनों पशु कारोबारी बाइक से सोनकपुर के साप्ताहिक बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे। बदमाशों ने घटना को अंजाम हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव निवासी पशु कारोबारी बिलाल व राजू बाइक से सोनकपुर के साप्ताहिक बाजार से पशु खरीदने जा रहे थे। सोनकपुर से कुछ दूर पहले ही दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने पशु कारोबारियों की बाइक रुकवा ली तथा गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
राजू की जेब में रखे 30 हजार रुपये व मोबाइल तथा बिलाल की जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। उनकी बाइक की चाबी निकालकर बदमाश अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन