फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

लॉकडाउन में भी बाहर निकल रहे लोग, संक्रमण का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल। नगर के मुख्य बाजार और मुख्य मार्ग पर लोगों की आवाजाही से नहीं लग रहा है कि लॉकडाउन चल रहा है। न पुलिस की सख्ती है और न कहीं कोई चेकिंग। हर तरफ लोग आते और जाते नजर आ रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब संक्रमण खत्म नहीं हुआ और लॉकडाउन की अवधि पूरी नहीं हुई तो लोगों की यह आवाजाही किस आधार पर नजर आ रही है। पुलिस और प्रशासन सख्ती क्यों नहीं कर रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी को पूरी तरह नजरअंदाज किया और संक्रमण केे दावत दी। इस दौरान न दुकानदारों ने पालन कराया और न कोई जिम्मेदार हिदायत के लिए पहुंचा। बाजार बंद होने के बाद यह भीड़ अपने घरों को चली गई लेकिन मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था आम दिनों की तरह नजर आई। पैदल भी लोग काफी संख्या में इधर से उधर जाते दिखाई दिए। सवाल उठता है कि जब संक्रमण खत्म नहीं हुआ और लॉकडाउन चल रहा है तो इस तरह से नियमों की अनदेखी क्यों की जा रही है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed