{"_id":"698a40b4338ea547ab0fede2","slug":"llb-student-poses-as-fake-income-tax-officer-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-132072-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एलएलबी का छात्र बना फर्जी आयकर अधिकारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एलएलबी का छात्र बना फर्जी आयकर अधिकारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। फर्जी आयकर अधिकारी बनकर किसान से 24 लाख रुपये की मांग करने पर पुलिस ने एलएलबी के छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने गांव अख्तियारपुर तगा निवासी किसान शीशपाल को फर्जी आयकर नोटिस भेजा और फिर रुपये मांगने लगा। किसान की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। दूसरे आरोपी की पुलिस को तलाश है।
घटना का खुलासा करते हुए बहजोई में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने बताया कि रविवार को पीड़ित किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि आयकर विभाग का अधिकारी बनकर एक युवक ने उनको नोटिस दिया है। कहा है कि किसान के पास दो करोड़ रुपये का काला धन है। काला धन रखने के मामले से बचने के लिए 12 प्रतिशत आयकर देना होगा। दो करोड़ रुपये पर 24 लाख रुपये की मांग की गई।
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव ठिलूपुरा निवासी मोहित उर्फ प्रिंस है, जो एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर किसान से वसूली की साजिश रची। शिकायत पर जांच की तो मामला सही पाया गया। इसी क्रम में आरोपी को गांव ठिलूपुरा से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह 15 दिन से किसान पर रुपये देने का दबाव बना रहा था लेकिन जब वह दबाव में नहीं आया तो किसान के बेटे का फोटो लगाकर फर्जी नोटिस बनाया और रविवार को दे आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी की मां थाने में बेटे को देखकर बिलख पड़ी
आरोपी प्रिंस को पुलिसकर्मी हथकड़ी डालकर कोर्ट ले जा रहे थे तो उसकी मां पहुंच गई। बेटे के हाथ में हथकड़ी देखकर मां बिलख पड़ी और पुलिसकर्मियों से छोड़ने के लिए गुहार भी लगाई। आरोपी अमरोहा के एक निजी कॉलेज से एलएलबी कर रहा था। परिवार ने वकील बनने का सपना देखा था लेकिन वह पढ़ाई पूरी करने से पहले ही अपराध के दलदल में धंस गया। हालांकि आरोपी की मां ने दूसरे युवक पर बेटे को फंसाने का आरोप लगाया है। आरोपी के पिता ने बताया कि घर से जब निकलता था तो संभल कचहरी जाने का हवाला देता था लेकिन यह गलत संगत में पड़ गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपी और उसके साथी ने किसान पर पहले कॉल कर दबाव बनाया और 24 लाख रुपये देने के लिए कहा। जब किसान ने रुपये नहीं होने का हवाला दिया तो उसके घर नोटिस दे आए। एक बार बहजोई भी बुलाया था। पुलिस की छानबीन में यह जानकारी आई है। एक आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल