फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lightning fell on phone tower, woman on nearby terrace dies

मोबाइल टावर पर गिरी बिजली, नजदीकी छत पर मौजूद महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lightning fell on phone tower, woman on nearby terrace dies
संभल। शनिवार सुबह बारिश के दौरान मोबाइल फोन के टॉवर पर बिजली गिरी। इसका असर आसपास की इमारतों पर भी महसूस किया गया। इस दौरान छत पर मौजूद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार की सुबह आठ बजे के आसपास नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली में हुआ। गांव में रहने वाले अनीस के मुताबिक गर्मी से राहत पाने के लिए वह बारिश में नहाने के इरादे से छत पर पहुंच गए। छत से कचरा बीनने के लिए वह लोहे की परात भी साथ ले गए। उनकी पत्नी सीमा (28) भी छत पर आ गईं। अनीस ने बताया कि अचानक उन्हें परात से करंट जैसा झटका लगा और परात हाथ से छूट कर नीचे गिर गई। घबराकर पीछे मुड़े तो देखा उनकी पत्नी सीमा अचेत अवस्था में छत पर पड़ी थीं।
विज्ञापन

वह तत्काल पत्नी को लेकर संभल के निजी अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सक ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में उपचार के बीच सीमा की मौत हो गई। मौके का मुआयना करने के बाद तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि अनीस के मकान के करीब मोबाइल फोन का टॉवर है। टॉवर पर बिजली गिरी थी, जिसका असर आसपास की छतों पर भी महसूस किया गया। इसकी चपेट में आकर ही महिला की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
परिवार को मिलेगी चार लाख रुपये की सहायता
संभल। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की मौत के मामले में परिवार को चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। एसडीएम के मुताबिक यह मदद दैवीय आपदा के प्रावधानों के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए तहसीलदार मनोज कुमार ने मौके पर जाकर जरूरी जांच पूरी कर ली है। संवाद
00
बज्रपात के दौरान जरूरी सावधानी
- आंधी, बिजली चमकने के समय खुले में न जाएं
- खुले में हों तो बिजली चमकने पर कानों पर हाथ रखकर दोनों ऐड़ियों को आपस में मिलाकर जमीन पर बैठ जाएं
- बिजली चमकने के दौरान पानी में हों तो फौरन बाहर आ जाएं
- बिजली के खंभे, पेड़ के पास न खड़े हों।
- घर में बिजली के उपकरण, तार स्विच न छुएं
- दीवार के सहारे टेक लगाकर खड़े न हों
- खिड़की के कांच, टिनशेड, लोहे के हैंडल से दूर रहें।
- सफर के दौरान अपने वाहन के शीशे चढ़ाकर भीतर बैठे रहें
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed