फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lawyers took out a foot march in protest against the murder of an advocate.

Sambhal News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च

Fri, 20 Dec 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 20 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyers took out a foot march in protest against the murder of an advocate.
चंदौसी (संभल)। अधिवक्ता की हत्या के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील के वकीलों ने बृहस्पतिवार को पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंपा। वकीलों ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व आश्रितों को एक करोड़ की सहानुभूति राशि दिए जाने की मांग की। इस दौरान वकीलों ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे करीब तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में बार सभागार में बैठक हुई। इसके बाद वकीलों ने तहसील चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव ने कहा कि 18 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे डीएम कार्यालय एवं एसपी आवास के पास बार एसोसिएशन के अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष है। प्रदेश के अंदर अधिवक्ता भय के साये में वकालत कर रहे हैं। इस दौरान बार सचिव अरविंद कुमार गुप्ता, पिंटेश शर्मा, छत्रपाल सिंह यादव, विजय पाल सिंह, सत्यवीर सिंह, बलराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed