{"_id":"608b0e6c8ebc3e245a773a5a","slug":"lathi-charge-in-sambhal-election-chandausi-news-mbd3877886188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र के पास बस्तों को पुलिस ने लाठी फटकार हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र के पास बस्तों को पुलिस ने लाठी फटकार हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में मतदान केंद्र के पास प्रत्याशियों द्वारा बनाए बस्तों पर बैठे लोगों को पुलिस ने लाठी फटकार तितर-वितर कर लिया। इन बस्तों पर कई लोग बिना मास्क के भीड़ लगाए बैठे थे। इसके बाद प्रत्याशियों द्वारा मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर पेड़ की छांव में अपने बस्ते लगाए।
ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव अकरौली के जनता इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। प्रशासन के निर्देश के अनुसार मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने बस्ते लगाने थे।
मगर मतदान केंद्र के बाहर युवक मंगल दल की भूमि पर प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने बस्ते बनाए लिए और वहां बिना मास्क लगाए और भीड़ लगाकर प्रत्याशियों के समर्थक बैठे थे। सुबह साढ़े नौ बजे थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र का निरीक्षण पहुंचे। जब उन्होंने मतदान केंद्र बाहर प्रत्याशियों द्वारा बस्ते लगाए देखा। तो पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी ने लाठी फटकार प्रत्याशियों के बस्ते हटवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस को सख्ती करते देख बस्ते पर बिना मास्क लगाए व भीड़ के शक्ल में बैठे लोग भागने लगे। कुछ ही देर में मैदान खाली हो गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर पेड़ की छांव के नीचे अपने-अपने बस्ते लगाए।