{"_id":"570014f64f1c1b3801f00226","slug":"lady-reached-in-sasural","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने रिश्ता तोड़ा तो पहुंची लड़के वालों के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने रिश्ता तोड़ा तो पहुंची लड़के वालों के घर
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिस लड़के से पिता ने रिश्ता तय किया, उसी से युवती को प्यार हो गया। दोनों फोन पर बातें भी करने लगे लेकिन गोद भराई की रस्म भी हो गई। बाद में किसी कारण युवती के ही पिता ने अचानक शादी करने से मना कर दिया।
यह बात युवती को पता लगी तो वह शनिवार को अपने होने वाले पति के घर पहुंच गई और युवक से शादी के लिए अड़ गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता कर दोनों की शादी करा दी गई।
रामपुर के शाहबाद निवासी एक युवती की शादी चार महीने पहले नखासा थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय हुई थी। एक महीने पहले दोनों की गोदभराई हो गई। युवती और युवक में मोबाइल से बात शुरू हो गई। दोनों से एक दूसरे का जीवनभर साथ देने का वादा कर लिया। इस बीच किसी बात से नाराज होकर युवती के पिता शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को युवती नखासा युवक के घर आ पहुंची। युवती को देख लड़के के परिवार में अफरा-तफरी मच गई। युवती ने कहा कि शादी करूंगी तो इसी घर में। लड़के के परिवार वालों ने इसकी जानकारी युवती के परिवारवालों को दी। उसके बाद युवती के परिवार वाले भी लड़के के घर पहुंच गए। युवती को काफी समझाया लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और अपनी जिद पर अड़ी रही। युवती के परिवार वाले शादी करने को राजी हो गए।
युवती से घर चलने की बात कही। युवती ने शादी के बाद ही घर जाने की बात कही। इसके बाद युवक और युवती की शादी करा दी गई। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।