फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kisano me akrosh

कर्ज माफी से छूटे किसानों में आक्रोश

Wed, 22 Nov 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 22 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
kisano me akrosh
किसान - फोटो : amar ujala
पोर्टल पर डाटा अपलोड न होने से स्टेट बैंक आफ इंडिया की चंदौसी शाखा से जुड़े किसान कर्ज माफी का लाभ पाने से वंचित रह गए। जहां तमाम किसानों को लाभ मिल गया है वहीं एसबीआई के गांवों से जुड़े किसान कर्जमाफी का लाभ पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर कर्जमाफी का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


संभल जिले के चंदौसी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सरायसिकंदर, सरथलखेड़ा, बेहटासाहू, गंज, खेड़ाखास के किसान जुड़े हुए हैं। इन गांवों के किसानों ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया लेकिन पात्रता होने के बाद भी कर्जमाफी का लाभ न मिल सका। इस स्थिति को लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उन पर ब्याज बढ़ रहा है और अगला कर्ज भी नहीं मिल पा रहा है। इसके विपरीत जिन्हें कर्जमाफी का लाभ मिला उन्हें बैंकों ने फिर से कर्ज दिया। वे तरक्की कर गए। यह किसान पिछड़ गए। किसानों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी से ऑनलाइन शिकायत की है। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद किसान जिलाधिकारी से बहजोई में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रणी जिला प्रबंधक से मुलाकात की। इसके बाद जांच-पड़ताल हुई तो पता लगा कि किसानों का डाटा अपलोड नहीं हो सका था। इसके चलते कर्ज माफी से इन गांवों के किसान बाहर हो गए। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ऋण माफी के पोर्टल पर किसानों का डाटा समय से अपलोड नहीं हो सका। इसलिए कर्ज माफी का लाभ नहीं मिल सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed