फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kar se 11 lakh rupey baramad

कार से 11 लाख रुपये बरामद

Tue, 21 Nov 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 21 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
kar se 11 lakh rupey baramad
rupee
स्थानीय निकाय निर्वाचन-2017 में चुनाव में धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए गठित उड़न दस्ते ने सोमवार को चंदौसी के धन्नूमल चौराहे पर जांच के दौरान एक कार 11 लाख 1500 रुपये की रकम बरामद की। कार को कोतवाली चंदौसी लाया गया। यहां वाणिज्य कर विभाग की टीम ने धन की गिनती की और सीज कर दिया। यह बदायूं के एक रोड़ा बजरफुट व खाद व्यापारी है, जो मौके पर धन लाने ले जाने के कोई साक्ष्य नहीं दिखा सका।
विज्ञापन



नगर निकाय के चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने उड़न दस्ते का गठन किया है जो वाहनो कि लगातार जांच कर रही है। सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे फ्लाइंग स्क्वाड टीम के प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी संभल योगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ साथ मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग पर धन्नू मल चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक कार (यूपी-24, एसी/0011) आकर रुकी। पुलिस ने कार तलाशी के दौरान एक बैग बरामद किया। खोलने पर उसमें काफी नोट निकले। पुलिस कार को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


कार में सवार युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पुलकित गुप्ता निवासी बदायूं बताया। खुद को बजरी बजरफुट व खाद का व्यापारी बताया। वह उत्तराखंड के बाजपुर स्थित क्रेशर प्लांट पर बजरी बजरफुट की रकम देने जा रहा था। पुलिस ने कोतवाली लाकर रकम गिनी तो कुल रकम 11 लाख, 15 सौ रुपये निकली। जिसमें 2000 रुपये के 160 नोट, 500 के 1033, 100 रुपये के 2600 नोट, 50 रुपये के 100 नोट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्यकर अधिकारी संभल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलकित ने देर शाम तक रकम से संबंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए हैं, इसलिए रकम की सील कर पुलिस के सुपुर्द की गई है, मंगलवार को उसे ट्रेजरी में जमा किया जाएगा। इधर व्यापारी पुलकित गुप्ता का कहना हैकि रकम गलत नहीं है, मेरा बड़ा कारोबार है, मैं माल की कीमत अदा करने के लिए जा रहा था। मैने साक्ष्य दिए लेकिन उससे पहले ही रकम को जब्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed