फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kalash Yatra taken out before Shrimad Bhagwat Katha

Sambhal News: श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before Shrimad Bhagwat Katha
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिंहपुर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होकर कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू की गई। कथाव्यास विजय नंदन शास्त्री ने बताया कि तुंग भंगा नदी के किनारे के एक गांव था। वहां पर आत्म देव नाम का एक ब्राह्मण और उसकी पत्नी धुंधली रहती थी। आत्म देव तो सज्जन था लेकिन उसकी पत्नी दुष्ट प्रवृति की थी। आत्म देव बहुत उदास रहता था। क्योंकि उसको कोई संतान नहीं हो रही थी। कई बार उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। एक दिन हताश होकर जंगल की ओर आत्महत्या करने निकल गए। रास्ते में उन्हें ऋषि मिले और फिर आत्म देव ऋषि को अपनी कहानी सुनाकर रोने लगा। उपाय पूछने लगा। इस पर ऋषि ने कहा मेरे पास अभी तो ऐसा कुछ नहीं है जो में तुम्हें कुछ दे पाऊं। इस दौरान अशोक राघव, नितिन प्रताप सिंह, दिलीप राघव, चमन राघव, अवनेश राघव, राजू ठाकुर, बृजेश राघव, गिरीश तोमर, सोनू कठेरिया, अजीत राघव, मनोज राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed