{"_id":"5ebc3e318ebc3e909b66a8e4","slug":"kabr-bijju-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd3491206196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के गांव मुजफ्फरपुर में कब्र बिज्जू को लेकर ढाई घंटे रहा कौतूहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के गांव मुजफ्फरपुर में कब्र बिज्जू को लेकर ढाई घंटे रहा कौतूहल
विज्ञापन
पवांसा के मुजफ्फरपुर में मिला क्रब बिज्जू।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र गांव मुजफ्फरपुर में बुधवार को अचानक कब्र बिज्जू को ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े हुए देखा। जैसे ही यह खबर फैली तो पेड़ में चढ़े कब्र बिज्जू को देखने के लिए भीड़ लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो उड़ीं ही वहीं कब्र बिज्जू को लोग मारने के लिए लाठी-डंडे तक निकाल लाए। जब पुलिस और वन विभाग को जानकारी मिली तो कर्मचारी गांव पहुंचे।
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ काटकर कब्र बिज्जू को नीचे गिराया गया और उसे वन कर्मी जसवीर गौतम ने बोरा डालकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। हाथ में बिज्जू ने काट खाया। उसके बाद बिज्जू को खेतों की ओर जाने दिया गया।
पवांसा के करीबी गांव मुजफ्फरपुर में बुधवार की सुबह नौ बजे बजे एक कब्र बिज्जू को लोगों ने पेड़ पर देखा। उसे देखने के लिए पूरे गांव के लोग एकत्र हो गए। आसपास के गांवों से भी लोग आने लगे। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पांच सौ से अधिक लोग पहुंच गए थे। कब्र बिज्जू यूकेलिप्टस के पेड़ पर करीब 20 फुट की ऊंचाई पर था। पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
कब्र बिज्जू को पकड़ने के लिए वन विभाग के पास कोई इंतजाम नहीं था। गांव के लोगों से रस्सी लेकर पेड़ पर बांधी गई ताकि पेड़ को हिलाया जाए और कब्र बिज्जू नीचे आए लेकिन पेड़ हिलाने का कब्र बिज्जू पर कोई असर नहीं हुआ और कब्र बिज्जू को उतारने के लिए करीब दो घंटे तक प्रयास जारी रहा। अंत में पेड़ काटने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण के सहयोग से पुलिस और वन विभाग ने अपनी मौजूदगी में पेड़ कटवाया और कब्र बिज्जू जब नीचे गिरा तो उसे पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारी ने प्रयास किया। कब्र बिज्जू पर बोरा ढका लेकिन उसने उनके हाथ में हमला कर दिया। हाथ में चोट आई है। इस बीच लोग गुस्से में आ गए और कब्र बिज्जू को लाठी और कुल्हाड़ी से मारने का प्रयास करने लगे तब पुलिस एक्शन में आ गई और पुलिस ने उन लोगों को फटकारा जो लाठी से उसे मारना चाहते थे।
क्या है कब्र बिज्जू
कब्र बिज्जू जीव की एक प्रजाति है, जो जमीन में गड़े मुर्दों को खाती हैं। ये बिज्जू इतने शातिर होते हैं कि जमीन में कई-कई फुट गहरे सुरंगनुमा गड्ढे खोद देते हैं और जमीन में दबी कब्रों तक पहुंच जाते हैं। कब्रों में दबाई गई लाशों को खा जाते हैं।
वन कर्मी बोला-मेरे हाथ को कब्र बिज्जू ने अपने मुंह में भर लिया था
पड़े गिरने के बाद जैसे ही मैंने बोरा डालकर उसे काबू में करने का प्रयास किया था ताकि जो लोग आसपास भीड़ लगाए खड़े हैं वे सुरक्षित बच जाएं लेकिन कब्र बिज्जू ने मेरे दोनों हाथों की उंगलियों को अपने मुंह में भर लिया। इसके बाद मैने उसे छोड़ दिया।
जसवीर गौतम, वन विभाग के बीटकर्मी

संभल के मुजफ्फरपुर में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर चढ़ा क्रब बिज्जू। लाल घेरे में।- फोटो : SAMBHAL