फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Justice is not being done in BJP government, mob lynching happens with Muslims: MP Burke

भाजपा सरकार में नहीं हो रहा इंसाफ, मुसलमानों के साथ होती है मॉब लिचिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Justice is not being done in BJP government, mob lynching happens with Muslims: MP Burke
सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क। - फोटो : SAMBHAL
संभल। भाजपा सरकार में इंसाफ नहीं हो रहा है। भीड़ मुसलमानों को निशाना बना रही है। मॉब लिंचिंग की घटनाएं होने के बाद सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

यह कहना है संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का। गुरुवार को सपा सांसद मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने जिला मुख्यालय पर हुई दिशा की बैठक को लेकर बातचीत की थी। इसी दौरान मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि दिल्ली में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के बारे में क्या कहते हैं। इस सवाल का जवाब तो सांसद ने नहीं दिया। बल्कि कहा कि भाजपा सरकार में इंसाफ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

50-100 लोगों की भीड़ झूठी-सच्ची बात कहकर मार डालती है। सांसद का कहना है कि यह भीड़ खासतौर से मुसलमानों को निशाना बनाती है। भाजपा सरकार में इंसाफ नहीं हो रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि इस बार सपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कहा है कि वह मॉब लिंचिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed