{"_id":"679e75e391def88fcb038c98","slug":"jobs-and-occupations-were-kept-by-the-people-sambhal-news-c-204-1-chn1003-117292-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बजट में नाैकरी पेशा लोगों का रखा गया ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बजट में नाैकरी पेशा लोगों का रखा गया ख्याल
Sun, 02 Feb 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
केंद्र सरकार के आम बजट में मध्यम वर्ग को काफी राहत दी गई है। नौकरीपेशा वालों को 12 लाख तक की आय में आयकर नहीं देना होगा। इसको लेकर आयकर सलाहकार और व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इस संदर्भ में जब संबंधित लोगों से बातचीत हुई तो उन्होंने सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि जो 12 लाख से अधिक आय वाले कर्मचारियों को चार लाख से ऊपर की इनकम पर टैक्स में भी छूट देनी चाहिए थी।
- प्रस्तुत किए गए बजट से लगता है कि अब पुराना टैक्स स्लैब कोई भी प्रयोग नहीं करेगा क्योंकि पुराने स्लैब में अब कोई फायदा नहीं रह गया है और वित्त मंत्री ने कहा है कि अगले सप्ताह आयकर बिल भी प्रस्तुत किया जाएगा उसमें जो बेकार कानून है उन्हें खत्म किया जाएगा जो कि अच्छी पहल होगी। -शहाब उद्दीन, अधिवक्ता, आयकर सलाहकार, चंदौसी।
- 12 लाख रुपये तक की कर मुक्त आय। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर में विशेष छूट और टीडीएस और टीसीएस नियमों में राहत और सरलीकरण किया गया है। छोटे व्यापारियों के लिए कर अनुपालन आसान हुआ है। जीएसटी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया गया है। यह मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत देने वाला बजट है। इस बार सभी वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है।- विवेकशील अग्रवाल, सीए, संभल।
विज्ञापन
- इस बजट में सभी वर्गाें का ध्यान रखा गया है। 7 से 12 लाख रुपये की आय में आयकर छूट से व्यापारियों के साथ नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। इस बजट में किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए भी राहत दी गई है। आम बजट सराहनीय है। यह जनता के हित में पेश किया गया बजट है।- संजीव शर्मा अधिवक्ता, आयकर संभल।
- बारह लाख रुपये तक की आय को करमुक्त किए जाने के अतिरिक्त इस आम बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। देश के आठ करोड़ रिटेल व्यापारियों को इस बजट से कुछ भी हासिल नहीं हुआ। सरकार ने किसानों महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों का बजट में पूरा ध्यान रखा है परंतु देश के छोटे व्यापारी के लिए इस बजट मे कुछ भी नया नहीं है। एमएसएमई में पंजीकृत व्यापारी को मिलने वाली लिमिट अथवा लोन की सीमा पांच करोड़ से दस करोड़ अवश्य की गयी है परंतु इस पर ब्याज की दर अत्यधिक है। कुल मिला कर यह एक सामान्य बजट है।- राजीव वार्ष्णेय, व्यापारी, चंदौसी।
- वैश्विक अनिश्चितता के बीच यह बजट हमारे आर्थिक संकट को हल करने वाला बजट है। वेतन भोगी लोगों को इस बजट से काफी राहत मिली है। 1275000 रुपए तक की आय को कर मुक्त करते हुए मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत पहुंचाई गई है। इस बजट में शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन , व नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं l
डॉ. हेमंत कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, एसएम कॉलेज, चंदौसी
- बजट में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। नौकरीपेशा वालों के लिए आयकर में छूट दी गई है। 12 लाख तक की आय वालों को आयकर नहीं देना होगा। सरकार का ये आम बजट सराहनीय है। - अशोक कुमार, डाक सहायक चंदौसी
- बजट मध्यम वर्ग के लिए काफी राहत देने वाला है। मेन्यूफैक्चरिंग में लोन आदि के लिए काफी राहत दी है। वहीं 12 लाख की आय वाले लोगों को आयकर नहीं देने की घोषणा से नौकरीपेशा आदि को काफी राहत मिली है। महंगाई और रोजगार पर भी ध्यान दिया जाता तो अच्छा होता। फिलहाल बजट सराहनीय है।- डाक्टर एके अस्थाना, प्रोफेसर चंदौसी
- मोदी सरकार द्वारा पेश आम बजट में छात्र, किसान, व्यापारी एवं सर्विसमैन का विशेष ध्यान रखा गया है। युवा को नए मौके एवं किसान को सस्ते ब्याज पर लोन उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। आयकर में विशेष छूट दी है। बजट सभी वर्गों के लिए सराहनीय है। हम इसका पुरजोर समर्थन करते है।- शुभम अग्रवाल, युवा व्यापारी।