{"_id":"57e18bb04f1c1b8341a832e0","slug":"jhholachhap-ko-goli-maari","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप को मारी गोली, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र गांव मंसूरपुर माफी निवासी मुनब्बर का बेटा मोहम्मद आजम झोलाछाप डॉक्टर है। इसने गांव शहवाजपुर में क्लीनिक खोल रखा है। मंगलवार को रात 9 बजे मोहम्मद आजम क्लीनिक बंद करके शहवाजपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने के लिए जा रहा था।
जब वह लाल मस्जिद के सामने पहुंचा तो चौधरपुर की तरफ से बाइक से आए दो युवकों ने मोहम्मद आजम को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली जांघ में लगी। जान बच गई। गोली गलते ही मोहम्मद आजम बाइक के साथ गिर गया। युवक चौधरपुर की तरफ भाग गए।
जानकारी मिलने परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने शोर शराब किया। आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर को गोली मारी गई है। गोली जांघ में लगी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही स्पष्ट हो होगा कि गोली क्यों मारी गई है।