फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jewelry-cash stolen from four houses in the same village

एक ही गांव में चार घरों से जेवर-नकदी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jewelry-cash stolen from four houses in the same village
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया, जिसमें चार घरों से नकदी, जेवर समेट ले गए। जबकि एक घर में जाग होने पर नकाबपोश चोर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच पीड़ितों से जानकारी की। गांव में एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात गांव में दो-दो शादियां थीं। जिससे गांव में रातभर आवाजाही बनी रही। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोरी- एक
गांव आटा निवासी गंगा सहाय का पुत्र दानवीर अपनी ससुराल से शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचा और दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सो गया। जबकि परिजन बरामदे में सो रहे थे। पीड़ित ने बताया कि रात को किसी समय चोर दानवीर के कमरे पहुंचे और अलमारी से सोने की अंगूठी, सोने की चैन, सोने की झुमकी, सोने की चार चूड़ी तथा 21 हजार रुपये नकद निकाल ले गए। इसके बाद चोरों ने दानवीर के बड़े भाई चरण सिंह के कमरे का ताला तोड़ लिया। चरण सिंह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहता है। चोरों ने चरण सिंह के कमरे से चांदी का गुच्छा, दो सोने की चूड़ी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ली। रात तीन बजे जब दानवीर की आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

चोरी- दो
गांव आटा निवासी नरेंद्र पाल सिंह अपने परिवार के साथ मकान के बरामदे में सो रहा था। पीड़ित ने बताया कि रात में चोर छत के रास्ते नीचे उतर आए। चोरों ने कमरे में घुस अलमारी के ताले तोड़ चांदी की हंसली, सोने की लौंग, सोने का लॉकेट तथा दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। नरेंद्र पाल सिंह के पुत्र हेमंत की रात तीन बजे आंख खुली तो देखा को जीने का गेट तथा मकान का मेन गेट खुला है। हेमंत ने परिवार को उठाया और घटना की जानकारी दी। कमरे में जाकर देखा सामान बिखरा पड़ा था। शनिवार की सुबह घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी- तीन
गांव आटा निवासी मंजू पत्नी पप्पू अपने दो बच्चों के साथ बरामदे में सोई थी। उन्होंने बताया कि रात दो बजे छत पर किसी के चलने की आहट हुई तो मैंने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वह पड़ोसी के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। मंजू व पड़ोसियों ने छत पर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था तथा सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की लौंग, चांदी का मंगलसूत्र व एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
चोरी- चार
गांव आटा निवासी मंगल सैन परिवार के साथ सो रहा था। एक कमरे में उसका पुत्र राहुल व उसकी पत्नी धर्मवती सो रही थी। पीड़ित ने बताया कि तभी रात ग्यारह बजे दूसरे कमरे से खटपट की आवाज आने पर धर्मवती ने जाकर देखा तो एक नकाबपोश चोर कमरे में तथा दूसरा नकाबपोश जीने में खड़ा था। दोनों चोरों को देख महिला भौचक्की रह गई। महिला जब तक शोर मचाती दोनों चोर जीने के रास्ते फरार हो गए। चोर घर से दो चांदी चैन, चांदी का पैंडिल चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

केस- पांच
गांव आटा निवासी रामश्री पत्नी मित्रपाल अपने बरामदे में सोई थी। तभी घर में आहट होने पर महिला की आंख खुल गई। महिला के जागने पर नकाबपोश चोर ने तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। तमंचा देख महिला सहम गई। इसके बाद चोर जीने के रास्ते फरार हो गया। चोर के जाने के बाद महिला ने कमरे में सो रहे अपने पुत्र कुंवरपाल को घटना की जानकारी दी। घर में जाग होने पर चोर कोई सामान नहीं ले जा सके।
एक ही रात में चार जगह चोरी हुई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आलोक सिद्धू, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed