फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB on the siege of illegal plotting, heavy police force deployed

अवैध प्लॉटिंग की घेराबंदी पर चली जेसीबी, भारी पुलिस फोर्स रही तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
JCB on the siege of illegal plotting, heavy police force deployed
संभल। नगर के हौज भदेसराय में बिना नक्शा पास हो रही प्लॉटिंग को नगर पालिका की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम ने अपने नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा कराई। एहतियाती तौर पर सीओ तीन थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। संभल विधायक के बेटे ने विरोध किया लेकिन एसडीएम ने नियमानुसार कार्रवाई का हवाला दे दिया। इसके बाद प्लॉटिंग के लिए जो घेराबंदी की गई थी उसको तोड़ दिया है। रविवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्र और सीओ जितेंद्र सिंह तीन थानों की फोर्स, पीएसी के जवान और नगर पालिका टीम के साथ हौज भदे सराय पहुंच गए। बिना नक्शा पास हो रही प्लॉटिंग पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। संभल विधानसभा सीट से विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल भी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया लेकिन एसडीएम ने नियमानुसार कार्रवाई का हवाला देकर कार्रवाई को जारी रखने के आदेश किए। दरअसल प्रशासन की ओर से 40 नोटिस जारी कर जवाब मांगा था लेकिन कुछ ही लोगों के द्वारा जवाब दिया गया। अन्य लोगों के द्वारा जवाब नहीं दिया गया। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। जिन 40 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें दो नोटिस विधायक इकबाल महमूद के नाम भी जारी हुए हैं।
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से प्लॉटिंग कराई जा रही थी। इसके लिए नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा था लेकिन कुछ ही लोगों ने जवाब दिए। इसी क्रम में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। जिन्होंने बिना नक्शा पास कराए मकानों का निर्माण किया है उन्हें फिर से नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विनय कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी, संभल।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed