फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB of Garji Municipality against encroachment on Islamnagar Road

इस्लामनगर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ गरजी पालिका की जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
JCB of Garji Municipality against encroachment on Islamnagar Road
बहजोई में इसलामनगर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करते पालिकाकर्मी व पुलिस। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। इस्लाम नगर रोड पर सड़क किनारे दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण के खिलाफ पालिका की जेसीबी गरजी। इस बीच दुकानों के बाहर लगे टीनशेड व नालियों के ऊपर किए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पालिका समेत प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर में दोपहर बारह बजे करीब इस्लाम नगर रोड पर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। पालिका के कर्मचारियों ने सड़क किनारे दुकानों के बाहर लगे सभी टीनशेड को बारी-बारी से ध्वस्त किया। वहीं नाले व नालियों को स्लैब से ढंककर अतिक्रमण किए जाने पर भी कार्रवाई की गई। करीब दो घंटे तक चले अभियान के तहत लोगों की भीड़ रही। वहीं दुकानदारों को कहना था कि प्रशासन की ओर से इस प्रकार अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए, जिससे कि किसी व्यापारी का नुकसान न हो। अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना था कि इस्लाम नगर रोड पर अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अभियान चलाया गया। अब 23 मई 2022 को मोहल्ला ब्रह्मबाजार, नारायन टोला, आर्य समाज रोड, हलवाई गली, पुराना बाजार, काठ बाजार, बर्तन बाजार व रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस बीच सीओ गोपाल सिंह व तहसीलदार दीपक चौधरी समेत प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया मय पुलिस व पीएसी बल के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed