{"_id":"5835f9424f1c1b313513ae56","slug":"jayrin-ki-pitai-ki-baat-sunkr-bhadke-the-log-bawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर से लौट रहे जायरीनों की पिटाई पर संभल में बवाल, जाम, पुलिस पर पथराव और फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर से लौट रहे जायरीनों की पिटाई पर संभल में बवाल, जाम, पुलिस पर पथराव और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर से लौट रहे कुंदरकी के जायरीनों को रजपुरा थाना क्षेत्र के कमालपुर में पीटा गया। चार जायरीनों को बंधक बना लिया। बंधकों को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर लोग हमलावर हो गए। घटना की प्रतिक्रिया में संभल की चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने जायरीनों ने संभल के लोगों के साथ जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने नारेबाजी करने वाले लोगों को खदेड़ा तो लोगों ने पथराव के बाद फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आधा घंटे तक पथराव व फायरिंग हुई। इसमें सीओ समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
कुंदरकी के 80 से अधिक लोग सोमवार को अजमेर शरीफ गए थे। यह लोग कटेंनर से बुधवार को शाम अजमेर से लौट रहे थे। जैसे ही कंटेनर रजपुरा थाना क्षेत्र के कमालपुर में पहुंचा तो वहां पर कुछ लगों ने पहले से ही रोड पर बैलगाड़ियां खड़ी करके अवरोध लगा दिया था। कंटेनर की रफ्तार धीमी हुई वैसे ही किसी ने कंटेनर पर पत्थर मार दिया। आगे का शीशा टूटा गया। इसके बाद चालक को खींच लिया।
चालक को पीटा। लोगों को कंटेनर में पशु होने का शक था लेकिन जब कंटेनर देखा तो उसमें महिलाएं और बच्चे थे। मारपीट और शीशा टूटने का विवाद बढ रहा था। आनन-फानन में एक जायरीन ने बुद्धिमानी दिखाई और जायरीनों को सुरक्षित निकालने के लिए कंटेनर को लेकर संभल की ओर भगा ले गया। जबकि शकील, तजम्मुल, मन्नान, गुफरान वहीं छूट गए। इनको बंधक बना लिया। करेंटर में बैठे लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। उधर कुंदरकी के लोगों ने घटना की जानकारी संभल के लोगों को फोन पर दी। जानकारी मिलते ही संभल के लोगों ने जायरीनों के आने का इंतजार चौधरी पुलिस चौकी के सामने किया। जब कंटेनर में महिलाओं और बच्चों की हालत देखी तो मारपीट का मंजर सुना तो लोग भड़क गए। जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी राम मूरत यादव, कोतवाल सुरेंद्र सिंह यादव, एसडीएम अखिलेश यादव, एडीएम आरपी सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उधर रजपुरा पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया लेकिन तब तक संभल में लोग ज्यादा ही उग्र हो चुके थे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया था कि कुछ लोगों से सीओ की नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बाद अवैध शस्त्रों से कुछ लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आधा घंटे तक पथराव और फायरिंग होती रही। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। पत्थर लगने से दारोगा सोनूनाथ और राजपाल सिंह, तीन सिपाही और सीओ अफसर अब्बास जैदी समेत कुल 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल लाया गया है। वहीं बंधक बनाए गए चार जायरीनों समेत कुल छह जायरीनों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल संभल लाया गया है।
विज्ञापन
एक मौका तो ऐसा आया जब पुलिस कर्मियों को भी जान बचाना भारी पड़ गया। लोग गोली चला रहे थे और पथराव कर रहे थे। पुलिस को उन पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा।
संभल जिले के रजपुरा में जायरीनों को पीटा गया था। जिसकी प्रतिक्रिया संभल में हुई। संभल के नाला मोहल्ला तथा चौधरीसराय पुलिस चौकी के आसपास के लोग एकत्र हो गए थे। कुछ लोगों ने बवाल को भड़काने का काम किया जिससे पुलिस और स्थानीय नेताओं के ऐसे सारे प्रयास फेल हो गए जिनसे बवाल को रोका जा सकता था।
पुलिस चौकी के बाहर जो लोग थे वे उन लोगों को पेश करने की मांग कर रहे थे जिन्होंने जायरीनों को पीटा था। पुलिस उन्हें यह कहते हुए समझा रही थी कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा। लेकिन लोग सिर्फ आश्वासन से शांत नहीं हुए।
जैसे जैसे लोगों को समझाने का प्रयास हो रहा था वैसे वैसे लोग भड़क रहे थे। इसके चलते पुलिस चौकी के बाहर तीन घंटे से अधिक समय तक हंगामा और बवाल रहा। जाम लगा। सैकडों वाहन फंसे। इससे काफी संख्या में लोग परेशान हुए।
रजपुरा के कमालपुर के पास गन्ने से लदी डनलप सड़क के दोनों ओर थीं। कंटेनर की रफ्तार तेज थी और इसके चलते कंटेनर को निकलने में दिक्कत हुई। कंटेनर चालक ने उतर कर डनलप पर सवार किसी बालक को पीट दिया। इसके बाद लोग भड़क गए।
चार लोगों को गांव वालों ने बंधक बना लिया। जिन्हें पुलिस ने छुड़वाया है। इस घटना की प्रतिक्रिया में संभल के चौधरी सराय में पुलिस चौकी के बाहर जाम लगाया गया है जिससे यातातात बाधित रहा। पुलिस ने जब लोगों को समझाया तो कुछ लोगों ने न्यूसेंस पैदा करने के लिए पथराव किया। इसमें पुलिसकर्मियों को चोट आई है। पुलिस की गाड़ियों की शीशे टूटे हैं। रोजवेज की एक बस का शीशा टूटा है। इस संबंध में पुलिस की ओर बवाल करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है जिन लोगों ने पथराव किया है। उनकी वीडियो पुलिस के पास है।बालेंदु भूषण सिंह, एसपी।
हम लोग एक बड़े कंटेनर पर सवार होकर सोमवार को अजमेर शरीफ गए थे। बुधवार को अजमेर शरीफ से लौट रहे थे। जब हमारा कंटेनर शाम सात बजे के करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास था। पीछे-पीछे एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों ने साइड न मिलने पर अचानक एक पत्थर मारा जिससे कंटेनर के आगे का शीशा टूट गया। जैसे ही कंटेनर रूका तो पहले विवाद हुआ और गाली गलौज हुई और इसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट और हंगामे के शोर शराबे पर गांव के लोग एकत्र होने लगे। कुछ ही देर में कंटेनर पर सवार महिलाओं और बच्चों को पीटा गया। मेरी दाढ़ी को भी उखाड़ा गया। मेरी दाढ़ी हाथ में आ गई। मुझे जिंदा फूंकने के प्रयास किया गया।-(तजम्मुल हुसैन ने बंधक मुक्त होने के बाद संभल में दी जानकारी)।
संभल। सांप्रदायिक तौर पर पहले से संवेदनशील संभल में बुधवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी क्योंकि किसी भी समय छोटी से बात बड़े विवाद की जड़ बन सकती है। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि तक बवाल करने वालों की तलाश में दबिश दी है।
कई थानों की पुलिस ने संभल में डेरा डाल दिया है। इस बीच कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़. पथराव और बवाल करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र के कमालपुर में जायरीनों को बंधक बनाकर पीटने की घटना के बाद संभल में जाम लगा बवाल हुआ जिससे सांप्रदायिक तौर पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके मद्देनजर संभल के जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा। अपर पुलिस अधीक्षक ने राममूरत यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई जा रही है।
पुलिस के पास पथराव करने वालों को फोटो हैं। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संभल के नाला मोहल्ले में दबिश दी गई है। आसपास के थानों की पुलिस को बुलाया गया है। ताकि शांति व्यवस्था को खतरा न पैदा हो।