{"_id":"6783054c2009d113d60f199e","slug":"jama-masjid-committee-demolished-dilapidated-shops-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118226-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जामा मस्जिद कमेटी ने जर्जर दुकानों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जामा मस्जिद कमेटी ने जर्जर दुकानों को तोड़ा
Sun, 12 Jan 2025 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की जद में आये मकान को तोड़ता श्रमिक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद कमेटी ने शनिवार को मस्जिद के पास की जर्जर दुकानों को तोड़ने का कार्य शुरू किया। इस दौरान मस्जिद के पास की कई दुकानें तोड़ी गईं।
नगर पालिका के क्षेत्र में 123 मकान जर्जर हो चुके हैं, जोकि लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए पालिका की ओर से शुक्रवार को ही जामा मस्जिद के पास की दुकान के साथ 123 जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया गया। इसमें कहा गया कि अगर इन दुकानों व मकानों को तोड़ा नहीं गया तो पालिका की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जर्जर भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किया है। इन्हें खुद ही मकान को गिराने के लिए निर्देशित किया गया है। इस नोटिस के बाद कई स्थानों पर मकानों को गिराने की कार्रवाई भी शुरू हुई है। शनिवार को जामा मस्जिद के पास जर्जर दुकानें मस्जिद कमेटी के लोगों ने खुद ही ध्वस्त कराई हैं।