फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It took 20 days for an hour's work, yet it remained incomplete

घंटे भर का काम लगे 20 दिन, फिर भी रह गया अधूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
It took 20 days for an hour's work, yet it remained incomplete
चंदौसी के मालगोदाम रोड पर पुलिया बनाने को खोदी गई सड़क। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। इसे जल निगम की उदासीनता कहें या फिर लापरवाही कि घंटे भर में ठीक होने वाले काम में बीस दिन का समय लग गया, फिर भी पाइप लाइन के तीन छेद बंद नहीं किए जा सके। इसका परिणाम है कि निर्माणाधीन मालगोदाम मार्ग का काम ठप पड़ा है। खोद कर छोड़ी गई निर्माणाधीन सड़क से गुजरने में आम जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंदौसी स्थित बहजोई तिराहे से स्टेशन चौराहा होते हुए सिपाही लाल पेट्रोल पंप तक मालगोदाम रोड की लंबाई करीब 1200 मीटर के करीब है। इस मार्ग की मरम्मत कर बनाने के लिए नगर पालिका ने दिसंबर 2021 माह में टेंडर निकाला था। एक करोड़ की लागत से मार्ग के निर्माण का कार्य एक ठेकेदार को सौंपा गया। ठेकेदार ने दबाव पड़ने पर 19 मार्च से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया, लेकिन मार्च माह के आखिर में निर्माण कार्य रोक दिया। काम रुकने से तीन पुलिया, स्टेशन चौराहे पर करीब 30 मीटर और सिपाही लाल पेट्रोल पंप के पास करीब 40 मीटर सड़क लेपन का कार्य शेष रह गया है। काम ठप होने के पीछे पेय जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज होना बताया गया। इस लीकेज को ठीक करने की जिम्मेदारी जलनिगम की है। लेकिन बीस दिन का समय बीतने के बाद भी जल निगम पाइप लाइन के तीन लीकेज को ठीक नहीं कर सका। हैरानी की बात यह है कि 70 मीटर लंबे सड़क में तीन जगह पाइप लाइन लीकेज है, अब ठेकेदार इसके लिए जलनिगम को दोषी ठहरा रहा, जबकि तीन छोटे छेदों को ठीक कराने में महज घंटे भर से अधिक का समय नहीं लगता। लेकिन लापरवाही और उदासीनता के चलते बीस दिन का समय बीत चुका है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से प्रतिदिन फोन पर जलनिगम अधिकारियों को लीकेज ठीक कराने के लिए याद दिलाया जा रहा है। हर बार एक-दो दिन में काम पूरा करने की बात कहकर टाल दिया जाता है। शनिवार को ठेकेदार और जलनिगम को लिखित नोटिस जारी की जाएगी। -राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने काम में लापरवाही की है। शुक्रवार को भी टीम भेजकर लीकेज सही कराया गया है। शनिवार को उसे ही करा दिया जाएगा। -एमपी सिंह, एक्सईएन जलनिगम संभल।
पहले पाइप लाइन की टेस्टिंग नहीं हो पाई थी। चार दिन पहले टेस्टिंग की है। उसमें कुछ लीकेज मिले हैं। आज रात को उन्हें ठीक करा दिया जाएगा।
सौरभ गुप्ता, ठेकेदार जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed