फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It is better to pay Fitra before Eid prayers: Mufti Syed Rehan Mian

ईद की नमाज से पहले फितरे का अदा करना है अफजल : मुफ्ती सैय्यद रेहान मियां

Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
It is better to pay Fitra before Eid prayers: Mufti Syed Rehan Mian
चंदौसी/जनेटा।
विज्ञापन

रमजानुल मुबारक का पवित्र महीना मुकम्मल होने वाला है। मुस्लिम इलाकों में ईद की तैयारियों में तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार को रमजानुल मुबारक के 26 रोजे पूरे हो गए। लोगों में इबादत को लेकर जोश और उत्साह का माहौल है। जनेटा शरीफ के मुफ्ती सैय्यद रेहान मियां मौअज्जमी ने बताया कि रमजानुल मुबारक के रोजे रखने के साथ ही रमजानुल मुबारक में सदका ए ईदुल फितर यानी फितरा का अदा करना भी जरूरी है। फितरा हर साहिबे निसाब मालदार मुसलमान को अदा करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अगर रमजान का फितरा अदा न किया जाए तो रोजा नमाज और सारी इबादत जमीनों आसमान के दरमियान लटकी रहती है। जब तक फितरा अदा नहीं किया जाता इबादतें कबूल नहीं होती है। फितरा गरीब कमजोर यतीम बेवा और बे सहारा लोगों का हक है। सबसे पहले इन लोगों की फितरे से मदद करनी चाहिए। फितरे का मकसद यही है कि जो गरीब और कमजोर लोग हैं वो भी इस मदद के जरिए अपनी जरुरत की चीजें खरीद कर ईद की खुशी में शामिल हो सकें। इसलिए जहां तक मुमकिन हो अगर कोई मजबूरी नहीं है तो ईद से पहले ही फितरा अदा कर दें। फितरा खामोशी के साथ अदा करें। अपने मोहल्ले पड़ोस के जो मुस्तहिक कमजोर और गरीब लोग हों उनको खामोशी के साथ फितरा दे दें। ईद से पहले फितरा अदा करना अफजल अमल है अगर कोई मजबूरी है तो ईद की नमाज के बाद भी फितरा अदा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शरीयत के अनुसार फितरा एक व्यक्ति की तरफ से गेहूं दो किलो 47 ग्राम या उसकी कीमत अदा किया जाएगा। घर के प्रत्येक सदस्य की तरफ से फितरा अदा किया जाना जरूरी है। मालदार लोग गेंहू के स्थान पर चार किलो 94 ग्राम खजूर , किशमिश और जौ भी फितरे के रूप में अदा कर सकते हैं। गेंहू की तरह खजूर या किशमिश की भी कीमत भी फितरे के रूप में अदा की जा सकती है। फितरे को अल्लाह का हुक्म मानते हुए खुशी खुशी अदा करना चाहिए। इसके अतरिक्त भी ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की राह में सदका करके लोगों की इमदाद करें। गरीब और यातिमों का खास खयाल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed