{"_id":"67574d699cd827a9bf0b75f4","slug":"issues-of-farmers-raised-in-bku-tikait-panchayat-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117214-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू टिकैत की पंचायत में उठाए किसानों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू टिकैत की पंचायत में उठाए किसानों के मुद्दे
Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ब्लॉक परिसर में सोमवार को भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई। जिसमें किसानों के साथ ही जनसमस्याएं उठाई गईं। पदाधिकारियों ने बीडीओ अजीत सिंह को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। विद्युत विभाग द्वारा किसानों से बिजली बिल के नाम पर खुली लूट की जा रही है। फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। गांवों में जल जीवन मिशन के अंर्तगत पाइपलाइन बिछाने को तोड़ी गई सड़कों की हालत खराब है। ग्राम पंचायतों में कीचड़, गंदगी और जलभराव की स्थिति है। सरकारी हैडपंप खराब हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि पवांसा सीएससी में मरीज की निशुल्क जांच नहीं की जा रही है। प्राइवेट लैब के संचालक अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठे रहते हैं। सीएससी प्रभारी के संरक्षण में पवांसा में तमाम झोलाछाप और पैथोलॉजी लैब चल रहे हैं। सीएससी में जन्म प्रमाण पत्र, प्रसव, गर्भवती महिलाओं के उपचार पर अवैध वसूली हो रही है। इस दौरान महिला विंग जिलाध्यक्ष गायत्री यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, महेश यादव, गुलाम मुस्तफा, नरेश यादव, अरविंद यादव, देवेंद्र यादव, छोटेलाल आदि रहे।