फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instead of hoisting the tricolor, BJP should focus on inflation and development

तिरंगा फहरवाने के बजाय महंगाई और विकास पर ध्यान दे भाजपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Instead of hoisting the tricolor, BJP should focus on inflation and development
तिरंगा फहरवाने के बजाय महंगाई और विकास पर ध्यान दे भाजपा
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क और उनके पोते कुंदरकी से सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि तिरंगा झंडा फहरवाने के बजाय देश में महंगाई और विकास पर भाजपा को ध्यान देना चाहिए।
शनिवार की शाम दीपासराय स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सांसद ने कहा कि अपनी पार्टी को बड़ा दिखाने और सभी भाजपा के साथ हैं ये संदेश देने के लिए इन्होंने यह कार्यक्रम रखा है। तिरंगा फहराने और अपनी पार्टी को बड़ा दिखाने के बजाय भाजपा को देश की महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। इससे तो जनता का साथ मिल सकता है। सांसद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर ये जरूरी नहीं कि तिरंगा ही लगाया जाए जो जिस पार्टी का आदमी है वह अपनी पार्टी का झंडा लगा सकता है। देश को आजाद कराने के लिए देश के लोगों ने कितनी कुर्बानियां दी हैं। उसे याद करने का दिन है।
विज्ञापन

कुंदरकी से सपा विधायक और सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि घरों पर तिरंगा लगाने में कोई बुराई की बात नहीं है। तिरंगा हमारे दिलों में हैं, हम घरों पर तिरंगा लगा सकते हैं लेकिन यह लोग मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। देश के लिए कुछ करना है तो देश के विकास की बात करो। कहा कि देश की आजादी में आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा। कभी इनके कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया गया। हमारा मजहबी इस्लाम सिखाता है कि जिस देश में रहें उस देश के प्रति वफादार बनकर। देश के प्रति वफादारी के लिए किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि आज हमारे देश को आजाद हुए 75 साल बीत गए हैं लेकिन यदि सच कहने में कोई बुराई नहीं है, कि जब देश की आजादी के लिए लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे थे कुर्बानी दे रहे थे, अपनी जानें दांव पर लगा रहे थे तो उस वक्त मुसलमान भी पीछे नहीं था। हजारों उलमा शहीद हुए। सवाल यह है कि संघ कार्यालय पर अब तक तिरंगा नहीं लगा। इसका जनता को वह जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed