{"_id":"652cdca7bf694986220fb294","slug":"innova-parked-in-garage-suddenly-caught-fire-loss-worth-lakhs-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-3969-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गैराज में खड़ी इनोवा में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गैराज में खड़ी इनोवा में अचानक लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
संभल। चंदौसी रोड पर स्थित गैराज में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
कार स्वामी ने लाखों का नुकसान बताया है। गांव गोविंदपुर निवासी कार स्वामी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपनी इनोवा कार चंदौसी रोड पर स्थित एक गैराज में खड़ी की थी। रविवार की दोपहर दो बजे के करीब अचानक कार से धुंआ उठने लगा। पास जाकर देखा तो कार के अगले हिस्से में आग लग रही थी।
लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ गई। इसके बाद दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार आधी जल चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। इस हादसे में लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।