{"_id":"5ab94c514f1c1b264e8b46b0","slug":"innocent-death-due-to-dogs-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों के काटने के बाद दो साल के मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों के काटने के बाद दो साल के मासूम की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर सराय में कुत्ते के काटने के बाद हाइड्रोफोबिया से एक मासूम की मौत हो गई। उसे 19 दिन पहले एंटी रैबिज वैक्सीन के इंजेक्शन लगवाए गए थे लेकिन सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मासूम तेज रोशनी और पानी को देखकर घबराने लगा। सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव फतेहपुर सराय निवासी नाजिम के बेटे अली रजा (5) घर के बाहर मैदान में खेल रहा था। इस बीच कुत्तों के झुंड ने उसे नोच डाला जिससे वह घायल हो गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल में इंजेक्शन नहीं लगवाए। बल्कि संभल के एक निजी मेडिकल स्टोर से लेकर एंटी रैबिज वैक्सीन के चार इंजेक्शन लगवाए थे।
हफ्ते भर बाद मासूम की तबीयत खराब रहने लगी। इस बीच मासूम तेज रोशनी, पानी आदि से घबराने लगा और अजीब हरकतें करने लगा था। रविवार की शाम मासूम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने पहले देसी उपचार कराया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मासूम को संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रात्रि में डॉक्टर ने मासूम को मुरादाबाद रेफर कर दिया, वहां उसकी मौत हो गई।