फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Innocent child serving punishment for mother's crime

Sambhal News: मां के जुर्म की सजा काट रही निर्दोश मासूम

Tue, 07 Nov 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 07 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Innocent child serving punishment for mother's crime
चंदौसी (संभल)। पति की हत्या में चार साल से जेल में बंद प्रेमश्री के जुर्म की सजा उसकी चार साल की मासूम बेटी भी काट रही है। जब पति की हत्या के आरोप में प्रेमश्री को जेल भेजा गया था, तब उसकी छह माह बेटी को भी मां के साथ जेल में रखा गया था। सोमवार को मामले में प्रेमश्री को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई तो साढ़े चार साल की बेटी को उसके साथ ही जेल भेजा गया है। मां को सजा मिलने के बाद बाहर आने की उम्मीद धूमिल हो गई है। अब मासूम की दादा पर आस टिकी है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बिचैटा में प्रेमश्री ने 15 अप्रैल 2019 को अपने पति सतवीर इसलिए जलाकर मार डाला था, क्योंकि वह सांवला था और वह उसे पसंद नहीं करती थी। वारदात के समय प्रेमश्री व सतवीर की छह माह की एक बेटी थी। पुलिस ने पति की हत्या में प्रेमश्री को तभी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी बेटी छह माह बेटी को भी साथ भेज दिया गया था। तभी से मासूम बेटी अपनी मां के साथ जेल में रह रही है। मुकदमा आगे बढ़ा तो मासूम के जेल से बाहर आने की उम्मीद जगी। लेकिन प्रेमश्री का आजीवन कारावास की सजा होने से मासूम के बाहर आने की उम्मीद को धूमिल हो गई। सोमवार को सजा सुनाए जाने के बाद साढ़े चार साल की मासूम मां प्रेमश्री के साथ दोबारा जेल चली गई।
विज्ञापन

जेल में हुआ नामकरण, दादा-चाचा नाम से अनजान
चंदौसी। सतवीर की हत्या के समय उसकी मासूम बेटी छह माह की थी। हत्या के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी प्रेमश्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेटी छोटी होने के कारण वह मां के साथ चली गई थी। तब से वह जेल में ही रह रही है। मासूम के दादा महेंद्र व चाचा हरवीर सजा सुनाए जाने के दौरान न्यायालय में थे। वह मासूम बच्ची के नाम से अनजान थे। जेल में ही बच्ची का नाम रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा बोले- पोती हमारा खून, पाने के लिए अधिवक्ता से कराएंगे कानूनी कार्रवाई
मृतक सतवीर के पिता महेंद्र सिंह ने अपनी पोती यानी पोती को साथ रखने की इच्छा जताई। महेंद्र सिंह कहना है कि पोती का नाम उन्हें याद नहीं है। वह उनका अपना खून है। इस मासूम बच्ची का कोई दोष नहीं है। अभी से उसे अपने साथ रखना चाहते हैं। इसके लिए कानून प्रक्रिया का हमें पता नहीं है। अपने अधिवक्ता इसे मामले में बात करें। बच्ची को अपने साथ रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अपनी पोती की वह स्वयं परवरिश करेंगे।

निर्णय से संतुष्ट, सही सजा मिली
मृतक सतवीर के भाई हरवीर सिंह का कहना है कि वह न्यायालय के निर्णय से संतुष्ट है। भाई की हत्या की आरोपी भाभी को सही सजा मिली है। इससे कम सजा से न्याय नहीं मिलता।

सजा के दौरान नहीं पहुंचे मायके वाले
पति की हत्यारोपी प्रेमश्री को आजीवन कारावास की सजा सोमवार को सुनाई है। शनिवार को दोष सिद्ध हो गया था। शनिवार को मायके पक्ष से प्रेमश्री के पिता न्यायालय में मौजूद थे। उसे पहले तारीख पर कभी उसका भाई भी आ जाता था। लेकिन सोमवार को सजा सुनाने के दौरान प्रेमश्री के मायके पक्ष से कोई व्यक्ति मौजूद नहीं रहा।
आजीवन सजा के बाद बेवाक बोल रही थी प्रेमश्री, नहीं दिखाई दिया पछतावा
आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद भी प्रेमश्री के चेहरे पर शिकन तक दिखाई नहीं दी। वहां तैनात महिला स्टाफ व अन्य लोगों की बात से जवाब दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed