फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   income tex team in sambhal

एग्रीकल्चर फर्म ने 2.81 करोड़ की आमदनी घोषित कर 90 लाख रुपये टैक्स दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
income tex team in sambhal
संभल। आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को संभल के तीन कारोबारियों के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह ग्यारह बजे से देर रात तक चली कार्रवाई से आयकर विभाग को सफलता मिली है। विभाग संभल डीलक्स एग्रीकल्चर फर्म से टैक्स वसूल किया है। फर्म ने 2.81 करोड़ रुपये की आमदनी घोषित की और टैक्स के रूप में 90 लाख रुपये के चेक आयकर विभाग को दिए हैं। जबकि दो फर्मों ने अभी कोई टैक्स जमा नहीं किया है। आयकर विभाग इन दोनों फर्मों के दस्तावेज खंगाल रहा है।
विज्ञापन

संभल नगर की तीन व्यापारिक फर्मों पर बुधवार को संभल में छापेमारी हुई थी।
इसमें मोहल्ला ठेर स्थित ऐरन ज्वैलर्स के शोरूम पर छापा मारकर खरीद-बिक्री के बिल और स्टॉक रजिस्टर समेत 20 दस्तावेज अपने कब्जे में लिए थे। दुकान में रखे जेवरों की संख्या और तोल कराई थी जिसमें करीब डेढ़ किलोग्राम सोना और 80 किलोग्राम चांदी के जेवर आदि मिले थे। आयकर अधिकारियों ने आमदनी घोषित कर टैक्स जमा करने के लिए सराफ से छापे के बाद बातचीत की थी लेकिन इसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। बाद में दस्तावेज कब्जे में लेने के बाद उसकी रिसीविंग सराफ को कराई गई और जेवरों की तोल के बाद अनुमानित कीमत का उल्लेख करते हुए उसका दस्तावेज भी सराफ को दिया गया।
विज्ञापन

जेवरों की कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई। अभिलेखों के मुताबिक कितना स्टॉक होना चाहिए, इसे अब दस्तावेज देखने के बाद आयकर विभाग तय करेगा। इस पर व्यापारी से जवाब मांगा जाएगा। इसी के अनुरूप कर वसूली की अगली कार्रवाई हो सकती है। दूसरी फर्म मुरादाबाद रोड स्थित तुर्की कोल्ड स्टोरेज थी जिसमें आयकर विभाग की टीम ने कोल्ड स्टोरेज मालिक और फर्म कर्मचारियों से आय के विषय में जानकारी ली और दस्तावेज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए जिसमें किसानों द्वारा आलू रखे जाने संबंधी कागजात थे। इस फर्म से कोई टैक्स छापे के बाद नहीं मिल सका। तीसरी बड़ी कार्रवाई डीलक्स एग्रीकल्चर फर्म पर थी।
फर्म मालिक के घर और दो गोदामों में आयकर विभाग की टीम पहुंची और देर शाम तक रही। फर्म मालिक और परिवार के सदस्यों को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान फर्म ने 2.81 करोड़ की अपनी आमदनी घोषित की और उस पर 90 लाख रुपये टैक्स अदा करने के लिए तीस-तीस लाख रुपये के तीन पोस्टडेटेड चेक दिए। छापे और सर्वे के बाद आयकर विभाग ने तीनों फर्मों को नोटिस जारी किए। आयकर विभाग में तीनों फर्मों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने मुरादाबाद स्थित आयकर कार्यालय में फर्मों का पक्ष रखा है।
तीनों फर्मोें के दस्तावेजों की चल रही छानबीन
एग्रीकल्चर फर्म ने अपनी आय घोषित करते हुए आयकर के पोस्टडेटेड चेक दिए हैं लेकिन दो फर्मों से अभी कोई टैक्स नहीं मिला है। इनसे भी टैक्स मिलने की उम्मीद है। टैक्स वसूली के लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। एक दो दिन में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
शिशिर अग्रवाल, आयकर आयुक्त बरेली।
बड़े व्यापारी अपने आमदनी के रिकार्ड चेक करने में जुटे
संभल। आयकर की छापेमारी के बाद बड़े कारोबारी अब अपने आय व्यय संबंधी रिकार्ड चेक कराने में जुट गए हैं। कुछ व्यापारियों ने अपने चार्टेड एकाउंटेंट से सलाह ली है जबकि कई व्यापारियों ने अपने कर अधिवक्ताओं से यह जानने का प्रयास किया है कि कहीं उनके रिकार्ड में कोई कमी तो नहीं है।

अपने जेवर के बारे में जानकारी करने पहुंचे ग्रामीण
संभल। सराफा दुकानों पर अपने जेवर गिरवी रखकर रुपये ब्याज पर ले जाने वालों ने गुरुवार को अपनी दुकान पर जाकर अपने जेवर सुरक्षित होने के बारे में जानकारी ली। मालूम हो कि इस वर्ष दो सराफा व्यापारियों के यहां आयकर के छापे पड़े हैं। सराफा व्यापारी जेवर गिरवी रखने का भी काम करते हैं। इसलिए ग्राहकों का अपने जेवरों के लिए चिंता में होना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed