फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the case of dispute in village Chuharpur, the police caught three people and sent them to jail.

गांव चूहरपुर में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
In the case of dispute in village Chuharpur, the police caught three people and sent them to jail.
थाना कैलादेवी पुलिस ने गांव चूहरपुर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपी के पास से अवैध राइफल मिली है। पुलिस ने तीनों का चालान कर जेल भेज दिया है। दरअसल, गांव चूहरपुर में दो दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें एक पक्ष के दस तथा दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ था। खिरनी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों के बारह लोगों के खिलाफ नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार की सुबह रिपोर्ट में नामजद आरोपी राहुल को उसके घर से अवैध राइफल 315 बोर, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही गांव सारंगपुर निवासी सुगड़पाल और अंकित को चूहरपुर चौराहे से पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed