फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal jeans washing plant was shut down, electricity was cut off

Sambhal News: जींस के अवैध वाशिंग प्लांट कराया बंद, कटवाई बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal jeans washing plant was shut down, electricity was cut off
संभल के मंडी किशनदास सराय में जींस वा​शिंग प्लांट में लगी मशीन। संवाद
संभल। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा गठित समिति में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अधिकारियों के साथ कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय में जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा। संचालित मिले प्लांट में जींस का बड़ा स्टॉक था और करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा था। प्लांट संचालन से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्लांट की बिजली कटवा दी और मशीनों, जींस की पेंट का स्टॉक सुपुर्दगी में दिया है। जबकि जेनरेटर को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन

संभल नगरीय क्षेत्र में अवैध रूप से जींस वाशिंग प्लांट संचालित करते हुए न सिर्फ सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है बल्कि केमिकल युक्त दूषित पानी को सीधे जमीन में छोड़ा जा रहा है। पूर्व में कई प्लांटों पर कार्रवाई हो चुकी है जबकि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अधिकारियों के साथ मोहल्ला मंडी किशनदास सराय निकट बाहरी मस्जिद पर मो. मोनिस निवासी मोहल्ला बरखेरियान सरायतरीन हाल निवासी दिल्ली द्वारा संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा।
विज्ञापन

मौके पर जींस वाशिंग प्लांट संचालित पाया गया। प्लांट में करीब 15 मजदूर काम रहे थे। मौजूद किसी भी व्यक्ति ने जींस वाशिंग प्लांट के संचालन के संबंध में कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया। प्लांट में चार कामर्शियल और दो घरेलू गैस सिलिंडर मिले। घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर केमिकल को गर्म किया जा रहा था। पूर्ति विभाग की टीम ने गैस सिलिंडरों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। प्लांट में करीब तीन हजार जींस के अलावा मशीनें, जेनरेटर मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने यह सभी सामान मो. मोनिस के प्रतिनिधि गुलाम वारिस निवासी गरदहा आमिर नगर लखीमपुर खीरी की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि जींस वाशिंग प्लांट संचालन से संबंधित कोई परमिशन नहीं दिखाई गई। जीएसटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भूगर्भ जल विभाग और उद्योग विभाग से अनुमति नहीं होने के कारण प्लांट का संचालन बंद करा दिया है। बिजली कटवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed