{"_id":"650ca64c14e1859e7a01b077","slug":"if-someone-harasses-you-break-your-silence-and-come-forward-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-2520-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कोई परेशान करे तो चुप्पी तोड़कर सामने आएं, पुलिस आपकी मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कोई परेशान करे तो चुप्पी तोड़कर सामने आएं, पुलिस आपकी मित्र
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
छात्राएं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें और कॅरिअर बनाएं। निडर होकर समाज में रहें और आगे बढ़ंे। समाज में, घर से बाहर आते-जाते अथवा घर में कोई आपको शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करे, कमेंट करे, तो उसे चुपचाप न सहें। चुप्पी तोड़कर सामने आएं। पुलिस आपकी मित्र है।
यह कहना है संभल के एसपी कुलदीप सिंह गुनावत का। बृहस्पतिवार को वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोल रहे थे। श्रीअक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम में एसपी ने छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारियां भी दीं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क और जगह-जगह पिंक चौकी बनाई गई हंै।
महिला, उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी ही आपकी शिकायत सुनेंगी। इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 112, 1090 पर महिलाएं शिकायत कर सकती है। बताया कि पुलिस आपकी मित्र है। कोई भी अराजकतत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है, तो पुलिस उसे सबक सिखाएगी। बस जरूरत आपकी ओर से यह जानकारी पुलिस को पहुंचाने तक की है। इस मौके पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, शिक्षिका रीनू देवी, निशा यादव, सीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
छात्राओं के सवाल, एसपी के जवाब
सवाल :
मुझे डाॅक्टर बनने के लिए क्या करना होगा। -नीरज भारती, कक्षा-11
जवाब : एमबीबीएस चिकित्सक बनने के लिए आपको अभी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। अभी से तैयारी शुरू कर दें। तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास व वीडियो की मदद भी ले सकती हैं।
सवाल :
शिक्षक बनना है, इसके लिए क्या करना होगा।-शिवी वार्ष्णेय, कक्षा 10
जवाब :
शिक्षक ही समाज के कर्णधार हैं। स्नातक करने के बाद बीएड करना होगा। इसके बाद टीईटी और टीजीटी की परीक्षा की तैयारी करनी होगी, जो आपका विषय हैं, उसमें योग्यता के साथ आगे बढ़ें।
सवाल :
आपकी तरह पुलिस अधिकारी बनना हैं, क्या करना होगा।-प्रियंका शर्मा, कक्षा-11
जवाब : पुलिस अधिकारी यानी एसपी बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके लिए पहले स्नातक उत्तीर्ण करना जरूरी है। लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
सवाल :
मुझे भी पुलिस अधिकारी बनना हैं, क्या करना होगा। -वैष्णवी वार्ष्णेय, कक्षा-11
जवाब : आपका लक्ष्य निर्धारित हैं, यह अच्छी बात है। यूपीपीएससी को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, करेंट अफेयर का बारीकी से अध्ययन करें। इसके लिए अखबार पढ़ने की आदत डालें।