{"_id":"69f3ba2e15283e58480b1d25","slug":"icse-akarshi-tops-the-district-in-high-school-muskan-in-intermediate-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128948-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसीएसई : हाईस्कूल में आकर्षी और इंटर में मुस्कान ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसीएसई : हाईस्कूल में आकर्षी और इंटर में मुस्कान ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
चंदौसी। आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। हाईस्कूल में छात्रा आकर्षी और इंटर में मुस्कान यादव ने जिला टॉप कर नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। रिजल्ट घोषित होने पर शहर के एक मात्र सीबीएसई बोर्ड स्कूल सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और टॉपटेन सूची में नाम देख खुशी से उछल पड़े। वहीं स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिला कर बधाई दी।
चंदौसी में सीबीएसई बोर्ड का एक मात्र स्कूल सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादाबाद रोड पर है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं मोबाइल आदि पर हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट देखने के लिए जुट गए। सुबह 11 बजे के बाद जब रिजल्ट घोषित हुआ तो छात्र-छात्राएं काफी संख्या में स्कूल पहुंचे और जिले की टॉपटेन सूची अपना नाम देख खुशी से उछल पड़े। वहीं एक दूसरे के बारे में रिजल्ट की जानकारी लेते नजर आए।
वहीं हाईस्कूल में आकर्क्षी वार्ष्णेय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। इसी क्रम में कुशाग्र अग्रवाल 96.5 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान, सुमेधा अग्रवाल 95.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान, आरव जौहरी 95. 6 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ स्थान, अधीरा सक्सेना, 94.6 प्रतिशत अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार इंटर में छात्रा मुस्कान यादव, छात्र केशव वार्ष्णेय व लक्ष्य प्रताप सिंह ने 96.5 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दर्पण वार्ष्णेय 95.75 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, पुरुषार्थ 95.25 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय, रिया यादव 93.50 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान व प्रियांशी शर्मा 93.25 प्रतिशत अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। प्रिंसिपल सिस्टर ट्रेजा व स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिला कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना संजो रहे होनहार
चंदौसी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास करने के बाद छात्र-छात्राओं ने करियर संवारने के लिए सपने संजोने शुरू कर दिए हैं। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनने का सपना संजो रहा है।
नगर के सीता रोड रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा आकर्षी ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टाॅपर बनी हैं। पिता प्रमोद कुमार फार्मासिस्ट और मां प्रीति वार्ष्णेय शिक्षिका हैं। बड़ी बहन अनुष्का नीट की तैयारी कर रही हैं। आकर्षी ने बताया कि वह सर्जन बनना चाहती हैं। स्कूल के अलावा घर में पांच से छह घंटे पढ़ाई की। उनका कहना है कि पढ़ाई के लिए शेड्यूल बनाना चाहिए।
वहीं इंटर की जिला टॉपर छात्रा मुस्कान यादव भी डॉक्टर बनना चाहती हैं। मुस्कान ने बताया कि स्कूल के अलावा घर में चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। परीक्षा के समय आठ घंटे पढ़ाई की, लेकिन अलग से कोई कोचिंग नहीं ली। हालांकि यूट्यूब के माध्यम से तैयारी की। उन्हें बैडमिंटन खेलना बेहद पसंद है। आवास विकास की रहने वाली छात्रा मुस्कान के पिता विनोद कुमार टेलीकाम कंपनी में काम करते हैं। मां ममता यादव गृहिणी हैं। छोटा भाई आयुष ने उसी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जिला बदायूं के बिसौली निवासी छात्र लक्ष्य प्रताप सिंह ने इंटर की परीक्षा में जिला टॉप किया है। उन्हें 96.5 प्रतिशत अंक मिले हैं और डाक्टर बनना चाहते हैं। परीक्षा के बाद से ही वह नीट की तैयारी में जुट गए। तीन मई को उनकी नीट परीक्षा है। उन्होंने बताया कि घर में छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया सहारा लिया। कोचिंग नहीं ली। लक्ष्य के पिता सोनू सिंह मेडिकल में हैं। मां सरिता देवी गृहिणी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं केशव
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के छात्र केशव वार्ष्णेय ने इंटर में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त जिला टॉप किया है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। बताया कि परीक्षा के समय आठ से दस घंटे पढ़ाई की थी। सामान्य दिनों में पांच से छह घंटे पढ़ते थे। शेड्यूल के हिसाब से विषय बार तैयारी करते थे। इसके अलावा आनलाइन कोचिंग ली। पिता हार्डवेयर का काम करते हैं। बड़े भाई नक्षत्र वार्ष्णेय सीए की तैयारी कर रहे हैं। मां गीता वार्ष्णेण गृहिणी हैं।