{"_id":"67e6f7c5b17a2cc24309c158","slug":"history-sheeter-accused-of-assault-complaint-lodged-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-120793-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट करने का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट करने का आरोप, तहरीर दी
Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर में बुधवार रात 8:30 बजे दावत के दौरान मोहल्ले के ही हिस्ट्रीशीटर से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर मारपीट हो गई और पथराव किया गया।
गांव शंकरपुर निवासी जगदीश ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बुधवार को घर के निर्माण के बाद मशीन से लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर डालने खुशी में दावत थी। जिसमें रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। इसमें गांव निवासी जगदीश, विनीता, गुलफान सिंह और धनारी थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर निवासी सुनील कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि जांच पड़ताल की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।