फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Health is deteriorating due to fast food, disease is increasing along with weight

फास्ट फूड से बिगड़ रही है सेहत, वजन के साथ ही बीमारी बढ़ रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to fast food, disease is increasing along with weight
संभल। फास्ट फूड ही सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है। बच्चों से लेकर बड़े तक फास्ट फूड के लिए घर का बना ताजा व शुद्ध खाना छोड़ देते हैं जबकि जो फास्ट फूड खाया जा रहा है। बह बीमार कर रहा है। चिकित्सक भी लगातार फास्ट फूड से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद भी लोगों की पहली पसंद फास्ट फूड है। चिकित्सकों के अनुसार फास्ट फूड लीवर, दिल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पेट की कई बीमारियों को जन्म देता है। वजन बढ़ाने में भी फास्ट फूड का ही बड़ा योगदान है। फास्ट फूड से सबसे बड़ा नुकसान नौजवानों को हो रहा है। उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है। वजन बढ़ने के साथ ही एसिडिटी की समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन

मिलावट खोरी भी लोगों की सेहत के लिए बनी खतरा
अपर जिलाधिकारी ने कुछ समय पहले ही मिलावट खोरों पर 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले में तेल, घी, मावा, दूध और अन्य कई खाद्य सामग्री में मिलावट की जाती है। तेल और घी में मिलावट सबसे गंभीर है। क्योंकि यह सामग्री घरों में प्रतिदिन इस्तेेमाल की जाती है। सरसों के तेल में मिलावट का अंदाजा उसके दाम से ही साफ हो जाता है। जिस तेल में मिलावट है वह तेल 150-160 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है जबकि शुद्ध सरसों के तेल की बिक्री 200-230 रुपये की जाती है। चिकित्सकों के अनुसार मिलावटी तेल खाने से दिल की बीमारी होती है इसके अलावा भी कई पेट की समस्याएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

क्या बोले चिकित्सक
मिलावटी खाद्य सामग्री मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसके अलावा फास्ट फूड भी सेहत बिगाड़ रहा है। वजन बढ़ाने के अलावा कई बीमारी हो रही हैं। इसलिए फास्टफूड से दूरी बनाना ही बेहतर है। बाहर का खाने से परहेज करने वाले लोगों की सेहत ज्यादा अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल।
फास्ट फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इससे ही हार्ट अटैक होता है। बीपी की समस्या हो जाती है। बीपी बढ़ने से जान तक चली जाती है। फास्ट फूड खाने से बचना ही चाहिए। यही नुकसान मिलावटी खाद्य सामग्री खाने से होता है।
डा. शाने रब, ह्दय रोग विशेषज्ञ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed