फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   He did not even tell the truth to his wife and kept depositing the embezzled money in his account.

Sambhal News: पत्नी को भी नहीं बताया सच, खाते में ही जमा करता रहा गबन का धन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
He did not even tell the truth to his wife and kept depositing the embezzled money in his account.
संभल। पीलीभीत जिले में शिक्षा विभाग का करोड़ों रुपये गबन करने का आरोपी इल्हाम शम्सी ने संभल के बेगम सराय निवासी पत्नी लुबना को भी सच नहीं बताया था कि खाते में जो धन आ रहा है वह कहां से आ रहा है। वह उसको जरूरत का बताता था। यह कहना है कि लुबना के एक रिश्तेदार का। यह बात लुबना ने गिरफ्तारी के बाद मिलने पहुंचे रिश्तेदारों को बताई है। रिश्तेदार फिलहाल फातिमा की जमानत कराने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि उसकी शादी होनी तय है।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने बताया कि इल्हाम शिक्षा विभाग में खुद को अधिकारी बताता था। उसका रहन-सहन भी ठीक था। वह संभल तो कभी-कभी आता था लेकिन लुबना ज्यादातर संभल में ही रहती थी। लुबना के कहीं जाने के लिए कार खरीदकर दी थी। लुबना और उसकी बहन फातिमा ही हमेशा साथ रहती थी।
विज्ञापन

बताया कि गिरफ्तारी के बाद संभल के कई रिश्तेदार लुबना से मिलने जेल पहुंचे थे। उसने बताया कि उसके पति ने तीन शादियां की हैं यह भी जानकारी नहीं थी और खाते में जो 2.37 करोड़ रुपये जमा किए गए इसकी भी सही जानकारी पति ने नहीं दी थी। यह भी बताया कि फातिमा के खाते में भी 1.03 करोड़ रुपये जरूरत के होने का हवाला देते हुए ही जमा कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
कई जमीनों में साझीदार होने की चर्चा
इल्हाम की तीसरी पत्नी लुबना के कई रिश्तेदारों में खलबली मची है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जमीनों में साझीदार होने की चर्चा है। इसलिए कुछ लोग जो रिश्तेदार हैं वह इधर-उधर हो गए हैं। उनको भी इस कार्रवाई ने भयभीत कर दिया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि संभल में मुरादाबाद मार्ग पर कई जमीनों के खरीदने की चर्चा हो रही है। जिसमें कुछ रिश्तेदार और इल्हाम साझीदार है। हालांकि जमीन कहां पर हैं इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed