फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   He attacked his aunt seven times and his grandmother once with a hammer.

Sambhal News: बुआ पर सात और दादी पर किया हथाैड़े से एक वार

Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
He attacked his aunt seven times and his grandmother once with a hammer.
मुरादाबाद। बुआ और दादी की हत्या करने वाले साहिल उर्फ सोनू ने हथाैड़े से पहला वार अपनी बुआ वंदना शर्मा पर किया। वह चीखने लगीं तो उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गया। इसके बाद सिर पर एक के बाद एक छह वार किए। बेटी को बचाने के लिए सरोज अपने पोते के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उसे रहम नहीं आया। बाद में आरोपी ने हथाैड़े से एक वार अपनी दादी के सिर पर किया, जिससे उनकी भी माैत हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने यह बातें कुबूल कीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तो फर्श पर खून ही खून फैला था। वंदना शर्मा के सिर के बाल टूटे मिले, जिसे फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए एकत्र किया। माैके पर संघर्ष के निशान भी मिले। आरोपी साहिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह कई दिन से दादी और बुआ से रुपये मांग कर रहा था, लेकिन वह पैसे देने से मना कर रही थीं। इसके बाद ही उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले से ही हथौड़ा ढूंढकर रख लिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे आरोपी उठा और उसने देखा कि दादी और बुआ अपने कमरे में हैं। दोनों को जगाया और फिर रुपये मांगे। जैसे ही मां-बेटी ने रुपये देने से इन्कार किया तुरंत आरोपी ने पहला वार अपने बुआ के सिर पर किया। उनके मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद वह बुआ को घसीटकर कमरे के बाहर लाया। इससे उनके सिर के बाल भी टूट गए। फिर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। सरोज शर्मा के मकान के दरवाजे दो रास्तों पर खुलते हैं। हत्या के बाद आरोपी ने एक दरवाजे को अंदर से बंद किया और दूसरे दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन

दादी-बुआ को मारकर आया हूं... सुनकर सहम गए बहन-बहनोई
आरोपी साहिल की बुआ सीमा की बेटी पूजा की शादी बरेली में हुई है। वह बरेली के बड़ी बमनपुरी में रहती हैं। हत्या के बाद साहिल बरेली पहुंच गया और अपनी बहन पूजा व बहनोई सुबोध को बताया कि वह दादी और बुआ की हत्या करके आया है। यह सुनकर दोनों सहम गए। सुबोध ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने किसी तरह साहिल को मुरादाबाद चलने के लिए मनाया। फिर सुबोध ने गाजियाबाद स्थित अपनी ससुराल में फोन कर अपने साले विशाल को पूरी जानकारी दी। फिर साहिल के साथ मुरादाबाद आ गए और उसे थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article