{"_id":"69ea89e4772af8513f0ad63b","slug":"hathras-data-entry-operators-body-found-in-room-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-134547-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कमरे में मिला हाथरस के डाटा एंट्री ऑपरेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कमरे में मिला हाथरस के डाटा एंट्री ऑपरेटर का शव
Fri, 24 Apr 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का काम करने वाली एक निजी कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्य करने वाले जिला हाथरस के नगला भौना निवासी युवक रतनदीप का शव किराए के अपार्टमेंट के बंद कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। कमरे से ही पुलिस को एक सुसाइड नोट व पैन भी मिला है।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा बजे 108 नंबर एंबुलेंसकर्मी एक युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सीएचसी लाया था। यहां ऑन डयूटी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाद में सीएचसी पहुंची एक युवती ने स्वयं को युवक का रिश्तेदार बताया और उसकी शिनाख्त रतनदीप के रूम में की। इसके बाद जानकारी मिलने पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह पुलिस बल के साथ बबराला रोड स्थित एक अपार्टमेंट में युवक के कमरे में पहुंचे और छानबीन की। यहां पुलिस को सुसाइड नोट व एक पैन मिला। इस बीच, सीओ ने घटना को लेकर युवक के साथ काम करने वालों व अपार्टमेंट स्वामी से भी जानकारी ली।
प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक करीब साल भर से इस अपार्टमेंट में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। जानकारी मिली कि एक रिश्तेदार युवती दोपहर के समय युवक के कमरे पर गई तो युवती को युवक का कमरा अंदर से बंद मिला। उसने कोशिश करके दरवाजा खोला और जब वह कमरे में पहुंची, तो युवक फर्श पर पड़ा था। इसके बाद किसी तरह बेहोशी की हालत में युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह के मुताबिक, मृतक को रिश्तेदार बताने वाली युवती से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।