फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gunshot

शहबाजपुर गांव में 4 प्रधान को मारी गोली

Fri, 04 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 04 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान को सरेशाम गोली मार दी। घटना असमोली थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव की है। ग्राम प्रधान साप्ताहिक बाजार से सामान लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। प्रधान को गंभीर हालत में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



ग्राम प्रधान पिंटू साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपनी बाइक रोकी और परचून की दुकान से चीनी खरीदने लगे। दुकान से चीनी लेकर बाइक की तरफ आ रहे थे, तभी एक बाइक उनके पास आकर रुकी। उस पर सवार एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


पिंटू ने हमलवार का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान हल्की फुल्की खींचतान हुई। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति ने भी फायर कर दिया। जो ग्राम प्रधान की कमर के नीचे लगा। फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। हमलावर भागने लगे लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने पर हमलावरों को पैदल ही भागना पड़ा। बाइक छूट गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान के परिवार वालों ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर बाबू उर्फ मुनाजिर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया है। उनका  मुरादाबाद के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




 ग्राम प्रधान पिंटू के पिता महेंद्र सिंह पर बाबू उर्फ मुनाजिर के पिता नन्हे शाह की हत्या का आरोप था। वह घटना वर्ष 2000 की है।  उसका मुकदमा न्यायालय में चला था। थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव ने बताया कि महेंद्र सिंह को न्यायालय ने बरी कर दिया था। बाबू उर्फ मुनाजिर तभी से रंजिश रखता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे वही पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed