फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   GSCC team reached the final by winning the semi-final match by 43 runs.

Sambhal News: जीएससीसी की टीम 43 रन से सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंची

Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 14 Jan 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
GSCC team reached the final by winning the semi-final match by 43 runs.
चंदौसी। नगर के सीता रोड स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को जीएससी और इलेवन स्टार की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें जीएससीसी की टीम ने इलेवन स्टार की टीम को 43 रन से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। जीएससीसी के शानदार बल्लेबाज और फिल्डिंग ने टीम को विजयी दिलाई।
विज्ञापन


शनिवार को जीएससीसी और इलेवन स्टार की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएससीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 211 रन बनाए। जीएससीसी की ओर से बल्लेबाज मंयक ठाकुर ने 76 एवं हर्ष राणा ने 69 और अनमोल शर्मा ने 22 रन बनाए। इलेवन स्टार के गेंदबाज विकास माथुर ने चार और विकी ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य की पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना पाई। इलेवन स्टार की ओर से बल्लेबाज रजत राज ने 47 और शिवांग ने 32 तथा विकी ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन

जीएससीसी की ओर से गेंदबाज सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन एवं हर्ष राणा व दीपक कुशवाहा और मयंक राघव ने दो दो विकेट झटके। इस प्रकार जीएससीसी की टीम 43 रन से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच मयंक राघव को मिला। मैच के अंपायर कुश रावत व पुनीत शर्मा रहे। स्कोरिंग माधव मिश्रा ने की। इस मौके पर अनिल कपूर, पुलेंद्र यादव, मनोज माली, चंदन माली, बॉबी यादव, मोहित पंजाबी, साहिवे आलम, अंकुर ठाकुर, विकास माथुर, शिवम यादव, मुकेश मैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed